न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RBSE Rajasthan Board 10th-12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी और कैसे करें चेक? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

RBSE Rajasthan Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी होने वाले हैं। जानिए रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें, परीक्षा तिथियां, पिछले साल का रिजल्ट प्रतिशत और लेटेस्ट अपडेट्स।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Apr 2025 3:56:27

RBSE Rajasthan Board 10th-12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी और कैसे करें चेक? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बोर्ड के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर रिजल्ट देख सकेंगे। बीते साल की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं के नतीजे अलग-अलग जारी किए जा सकते हैं।

RBSE 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 का शेड्यूल

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा इस बार 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच हुई थीं। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे मई 2025 के अंत तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक डेट नहीं दी गई है।

RBSE Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक

सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे “10वीं रिजल्ट 2025” या “12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे जरूरी डिटेल्स भरें और Submit बटन दबाएं।
आपकी स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखने लगेगा।
इसे चेक करें और डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

RBSE Result 2024: पिछले साल का प्रदर्शन कैसा रहा?

पिछले वर्ष यानी 2024 में 10वीं बोर्ड का परिणाम 29 मई को जारी किया गया था। माध्यमिक और माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षाओं के लिए 10,60,751 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। पास होने का कुल प्रतिशत 93.03% रहा था, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% और लड़कियों का 93.46% था।

वहीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई 2024 को घोषित हुआ था। आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88%, साइंस स्ट्रीम में 97.73% और कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95% छात्र पास हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?