न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी की तालिबान को खुली चुनौती - भारत की तरफ बढ़े तो एयर स्ट्राइक के लिए रहें तैयार

योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज तालिबान से पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान परेशान हैं, लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो उन्हें ‘एयर स्ट्राइक’ के लिए तैयार रहना होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Nov 2021 9:05:54

 CM योगी की तालिबान को खुली चुनौती - भारत की तरफ बढ़े तो एयर स्ट्राइक के लिए रहें तैयार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक सम्मलेन में तालिबान को खुली चुनौती दी है। योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि आज तालिबान से पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान परेशान हैं, लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो उन्हें ‘एयर स्ट्राइक’ के लिए तैयार रहना होगा। बता दें कि यूपी चुनाव में अफगानिस्तान और तालिबान का मुद्दा भी गरमाया हुआ है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बीजेपी के सामाजिक संपर्क अभियान के तहत आयोजित हो रहे सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों की श्रृंखला में राजभर समाज के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, 'इस समय एक-एक व्यक्ति को जगाने का काम करना है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली है और कोई अन्य देश भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है। आज तालिबान से पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान परेशान हैं, लेकिन तालिबानी जानते हैं कि भारत की तरफ बढ़े तो एयर स्ट्राइक तैयार है।'

राजभर पर भी साधा निशाना

सीएम योगी ने बिना नाम लिए ओपी राजभर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को सिर्फ अपने परिवार के विकास से मतलब होता है। वे कहते हैं कि मेरी कैबिनेट राजभर समुदाय से दो मंत्री थे। एक तो चाहते थे कि बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर एक शहीद स्मारक बनवाई जाए, लेकिन दूसरे मंत्री इसी का विरोध कर रहे थे। लेकिन बीजेपी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज रखा है। विपक्ष ने तो महाराजा सुहेलदेव के लिए क्या ही किया है?

अपने हमले को और तेज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के लोग सुहेलदेव को सम्मान इसलिए नहीं दे पाते क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा होने पर लोग मोहम्मद गौरी और गाजी जैसे घुसपैठिए को भूल जाएंगे। अगर ऐसा हो गया तो इनकी ब्लैकमेल करने वाली राजनीति खत्म हो जाएगी।

अखिलेश यादव पर भी कसा तंज

इसके बाद राम मंदिर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। उनके मुताबिक जिन लोगों ने राम भक्तों को मरवाया हो, क्या वो देश के नाम माफी मांग पाएंगे?

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल