न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेन स्टोक्स की चेतावनी, हम जसप्रीत बुमराह से नहीं डरते, भारत को पहले टेस्ट से पहले दिया करारा संदेश

कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी टीम बुमराह से डरती नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले (लीड्स) में शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले स्टोक्स का यह बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 4:41:27

बेन स्टोक्स की चेतावनी, हम जसप्रीत बुमराह से नहीं डरते, भारत को पहले टेस्ट से पहले दिया करारा संदेश

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी टीम बुमराह से डरती नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले (लीड्स) में शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले स्टोक्स का यह बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टेस्ट सीरीज एक गेंदबाज से नहीं, बल्कि पूरी टीम के प्रदर्शन से जीती जाती है।

डर नहीं, मुकाबले की तैयारी है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए स्टोक्स ने कहा, "जसप्रीत बुमराह बेहतरीन गेंदबाज हैं और हम उनके कौशल का सम्मान करते हैं, लेकिन डरने जैसी कोई बात नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको हर बार क्वालिटी ओपोजिशन का सामना करना पड़ता है। सिर्फ एक गेंदबाज किसी सीरीज का फैसला नहीं कर सकता।"

स्टोक्स ने यह भी कहा, "टेस्ट मैच जीतने के लिए 11 खिलाड़ियों को एकसाथ अच्छा प्रदर्शन करना होता है। न तो भारत और न ही इंग्लैंड में कोई एक ऐसा खिलाड़ी है जो अकेले जीत की गारंटी हो।"

बुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

बेन स्टोक्स की बातों के बावजूद यह तथ्य किसी से छिपा नहीं है कि जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है। अब तक खेले गए 14 टेस्ट मैचों में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 60 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने 9 टेस्ट में 37 विकेट हासिल किए हैं, जहां उनका औसत 26.27 रहा है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ कुल मिलाकर उनका औसत 22.16 का रहा है।

विशेष रूप से बेन स्टोक्स के खिलाफ बुमराह का रेकॉर्ड लाजवाब रहा है। ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने स्टोक्स को कई बार असहज किया है। भारत दौरे पर 2024 में भी स्टोक्स को बुमराह की धारदार गेंदबाजी के सामने संघर्ष करना पड़ा था।

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश पहले ही घोषित कर दी है। टीम ने नंबर 3 पर ओली पोप को मौका दिया है जबकि युवा जैकब बेटल को बाहर रखा गया है। इंग्लैंड की टीम में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पेशलिस्ट स्पिनर को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

बेन स्टोक्स ने भले ही बुमराह को लेकर ‘नो फियर’ बयान दिया हो, लेकिन यह तय है कि बुमराह की मौजूदगी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देती है। स्टोक्स के बयान से जहां इंग्लिश खेमे में आत्मविश्वास झलकता है, वहीं यह भारत के लिए एक संकेत है कि इंग्लैंड मानसिक रूप से तैयार है और कड़ा मुकाबला देने वाला है। अब देखना होगा कि मैदान पर बुमराह का जादू चलता है या इंग्लैंड की रणनीति हावी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत