न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान ने अस्पताल पर बरसाईं मिसाइलें, इजरायल की चेतावनी – ‘खामेनेई को नहीं छोड़ेंगे’

ईरान द्वारा इजरायल के सोरोका हॉस्पिटल पर मिसाइल हमला किए जाने के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है। इजरायल ने इसे वॉर क्राइम बताया और खामेनेई को खुली धमकी दी है। जानिए पूरी घटना और भारत लौटे छात्रों से जुड़ी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 5:22:56

ईरान ने अस्पताल पर बरसाईं मिसाइलें, इजरायल की चेतावनी – ‘खामेनेई को नहीं छोड़ेंगे’

मिडिल ईस्ट में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। ताज़ा घटना में ईरान ने इजरायल के प्रतिष्ठित सोरोका हॉस्पिटल पर मिसाइल से हमला कर दिया है, जिससे कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। यह हमला सिर्फ इजरायल के लिए नहीं, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस गंभीर हमले के बाद इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है और उन्हें खुली धमकी दे दी है।

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कायर ईरानी तानाशाह एक बंकर में छिपकर हमारे अस्पतालों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। यह किसी भी मानवीयता के खिलाफ सबसे बड़ा वॉर क्राइम है। खामेनेई को इसके लिए सजा भुगतनी ही पड़ेगी।”

उन्होंने बताया कि इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इजरायली सेना को ईरान की राजधानी तेहरान में जवाबी कार्रवाई और तेज़ करने का निर्देश दिया है।

नेतन्याहू का करारा जवाब: "अब ईरान को इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी"

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस हमले पर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक सख्त संदेश में लिखा— “ईरान के आतंकी तानाशाह ने हमारे अस्पताल और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया है। अब ईरान को इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी।”

यह बयान उस तनाव को और गहरा कर गया है जो पहले ही क्षेत्र को युद्ध की कगार पर ला चुका है।

इस बीच राहत की खबर: ईरान से 110 भारतीय छात्र सुरक्षित लौटे वतन

इस बीच एक राहत भरी खबर भी सामने आई है। ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत सरकार ने ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इनमें से 90 छात्र जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। ये सभी छात्र दिल्ली पहुंच चुके हैं और उन्होंने भारत सरकार, ईरान और आर्मेनिया में स्थित भारतीय दूतावासों का आभार व्यक्त किया।

इन छात्रों को इंडिगो की फ्लाइट 6E 9487 के जरिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। हवाई अड्डे पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। ये छात्र ईरान के उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे और अब सही-सलामत अपने वतन लौट चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत