न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सोनम हो सकती है समलैंगिक, राजा की हत्या में एक और महिला की एंट्री?', ज्योतिषाचार्य का सनसनीखेज दावा

राजा रघुवंशी मर्डर केस में ज्योतिषाचार्य अजय दुबे का बड़ा दावा — सोनम हो सकती है समलैंगिक, हत्या में एक और महिला की भूमिका! जानिए कैसे सवालों के जवाब ने इस केस को नया मोड़ दे दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 6:30:39

'सोनम हो सकती है समलैंगिक, राजा की हत्या में एक और महिला की एंट्री?', ज्योतिषाचार्य का सनसनीखेज दावा

राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री में अब नया मोड़ आ गया है। जहां पुलिस जांच अपनी रफ्तार से चल रही है, वहीं ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे के कुछ चौंकाने वाले दावे अब चर्चा में हैं। पंडित दुबे का कहना है कि राजा के परिवार की ओर से उनसे पश्नकुंडली तैयार करवाई गई थी, जिसमें कई हैरान करने वाले संकेत सामने आए।

परिवार ने सबसे पहला सवाल यही किया — "राजा की हत्या हो गई, लेकिन बहू सोनम कहां है?" इस पर पंडित ने न सिर्फ जवाब दिया कि सोनम जिंदा है, बल्कि यह भी बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित है। पंडित दावा करते हैं कि उन्होंने जो भी भविष्यवाणियां कीं, वे अब तक एकदम सटीक साबित हुई हैं।

सोनम उत्तर दिशा में और हत्या में 3-4 लोग शामिल: दावा या इशारा?

abp की रिपोर्ट के अनुसार परिवार ने अगला सवाल किया, “अगर सोनम जिंदा है, तो वो आखिर है कहां?” इस पर पंडित का कहना था कि वह उत्तर दिशा में है। तीसरे सवाल में जब पूछा गया कि “हत्या में कौन-कौन शामिल है?”, तो पंडित ने बड़े आत्मविश्वास के साथ बताया कि इसमें तीन से चार लोग शामिल हैं — और हैरानी की बात ये कि उनमें एक महिला भी शामिल है।

जब चौथा सवाल किया गया — “वो महिला कौन है?”, तब पंडित ने जो जवाब दिया उसने सबको चौंका दिया। उनका जवाब था — “वो महिला आपकी बहू सोनम ही है।”

समलैंगिक संबंध और दूसरी महिला का कनेक्शन

पंडित दुबे ने आगे और भी सनसनीखेज दावा किया कि इस हत्या में एक और महिला भी शामिल हो सकती है। उन्होंने संकेत दिए कि ये महिला शायद सोनम की करीबी सहेली हो — और हो सकता है कि दोनों के बीच समलैंगिक संबंध भी रहे हों। जब यही सवाल एक बार फिर दोहराया गया, तो पंडित ने पहले के जवाब पर ही मुहर लगाई।

धोखे और छुपाए गए मृत्यु योग का आरोप

पंडित अजय दुबे ने सोनम के परिवार पर बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि सोनम के घरवालों ने राजा के परिवार से एक बहुत अहम बात छुपाई — राजा की कुंडली में मृत्यु योग पहले से था। अगर यह जानकारी वक्त रहते दी जाती, तो ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते थे और शायद यह दुखद घटना टल जाती।

"ज्योतिषियों से कुछ भी छुपाना नहीं चाहिए"

पंडित दुबे ने इस पूरे प्रकरण को लेकर सलाह भी दी। उनका कहना है कि परिवार को किसी भी ज्योतिषीय सलाह के दौरान कुछ भी छुपाना नहीं चाहिए, क्योंकि ये छोटी-छोटी बातें कभी-कभी जिंदगी-मौत का कारण बन सकती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विवाह से पहले सिर्फ गुण-मिलान ही काफी नहीं होता, बल्कि पूरे योग और संभावित खतरों की भी गहराई से जांच होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत