न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ऑपरेशन हनीमून’: जैसे ही खून बहा...राजा रघुवंशी को तड़पता छोड़कर भागी सोनम, फिर लौटी क्राइम सीन पर; सामने आया खौफनाक सच

राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा—सोनम रघुवंशी ने पति को तड़पता छोड़ दिया था और तभी लौटी जब उसकी मौत हो चुकी थी। ऑपरेशन हनीमून में इस खौफनाक सच से पुलिस भी हैरान रह गई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 9:44:20

‘ऑपरेशन हनीमून’: जैसे ही खून बहा...राजा रघुवंशी को तड़पता छोड़कर भागी सोनम, फिर लौटी क्राइम सीन पर; सामने आया खौफनाक सच

देश के बहुचर्चित और दिल दहला देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में बुधवार को शिलॉन्ग पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी सोनम रघुवंशी के घर का रुख किया। इस दौरान इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम भी साथ मौजूद थी। पुलिस ने घरवालों से लंबी पूछताछ की और सोनम की पृष्ठभूमि को खंगालने की कोशिश की। फिलहाल सोनम जेल में बंद है और 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है। सूत्रों के मुताबिक, जेल में वह बेहद बेचैन और मानसिक रूप से अस्थिर दिखाई दे रही है। पुलिस उस पर 24 घंटे सीसीटीवी के जरिए कड़ी निगरानी रख रही है।

‘वो तड़पता रहा, और वो भाग गई’

एक सनसनीखेज रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला दावा सामने आया है कि 23 मई को राजा रघुवंशी जब जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, तब सोनम उसे तड़पता छोड़कर वहां से भाग गई थी। वह तब तक नहीं लौटी जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो गया कि राजा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जानकारी के अनुसार, जब राजा पर हमला हुआ और उसका खून बहने लगा, तब सोनम ने चीखते हुए खुद को वहां से हटा लिया। लेकिन जैसे ही उसकी मौत की पुष्टि हुई, वह वापस उसी जगह लौट आई – यह घटना हर किसी को सिहराने वाली है।

राजा पर तब भी हमला होता रहा जब वह बेसुध था

बताया जा रहा है कि सोनम के भाग जाने के बावजूद विशाल और अन्य हमलावर राजा पर बार-बार कुल्हाड़ी से वार करते रहे। इस क्रूरता की कोई मिसाल नहीं मिलती। मंगलवार को मेघालय पुलिस उसी क्राइम सीन पर पहुंची, जहां राजा की बेरहमी से हत्या की गई थी। टीम ने घटना का रिक्रिएशन किया और हत्या में इस्तेमाल दूसरा हथियार भी बरामद किया, जिससे साफ हो गया कि हत्या में दो हथियारों का प्रयोग हुआ था।

पहला हमला किसने किया, अब तस्वीर साफ हो रही है

मेघालय पुलिस के अनुसार, राजा पर पहला वार विशाल उर्फ विक्की ने किया था। जैसे ही खून बहा, सोनम डर के मारे वहां से हट गई। इसके बाद शव को घसीट कर नीचे फेंक दिया गया।

हर एंगल से चल रही जांच, सोनम ने अपराध कबूल किया

एएसपी विवेक सियेम ने बताया कि सोनम पहले ही अपना जुर्म कबूल कर चुकी है। उन्होंने बताया कि क्राइम सीन को रिक्रिएट कर यह जानने की कोशिश की गई कि सोनम कहां खड़ी थी और उसकी भूमिका क्या थी। आज की कार्रवाई में बहुत कुछ सामने आ गया है और अब हम अंतिम निष्कर्ष के बेहद करीब हैं। हर एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत