न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायल-ईरान जंग में रूस की धमाकेदार एंट्री, अमेरिका को दी खुली चेतावनी – पुतिन बोले, 'अब और नहीं'

इजरायल-ईरान युद्ध में रूस की एंट्री ने तनाव को और बढ़ा दिया है। रूस ने ईरान का समर्थन करते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि इजरायल को सैन्य मदद देना गंभीर परिणाम ला सकता है। पुतिन और रूसी नेताओं के बयानों ने वैश्विक हालात को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 6:14:17

 इजरायल-ईरान जंग में रूस की धमाकेदार एंट्री, अमेरिका को दी खुली चेतावनी – पुतिन बोले, 'अब और नहीं'

इजरायल और ईरान के बीच चल रही तनावपूर्ण जंग में अब एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। इस युद्ध में रूस ने भी औपचारिक एंट्री कर ली है, और उसने न केवल ईरान का खुलकर समर्थन किया है, बल्कि अमेरिका को सीधी धमकी देने से भी पीछे नहीं हटा। इस घटनाक्रम ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है।

रूस के उप-विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने एक तीखा बयान देते हुए अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह इजरायल को सीधे सैन्य मदद न दे। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा, "हम वॉशिंगटन को इस तरह के काल्पनिक लेकिन संभावित विकल्पों के खिलाफ चेतावनी देते हैं। यह एक ऐसा कदम होगा जो पूरे इलाके को पूरी तरह से अस्थिर कर सकता है और गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम ला सकता है।" रूस का यह बयान सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक संदेश भी देता है कि वह अब मूक दर्शक नहीं रहेगा।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने भी हालात की गंभीरता को उजागर करते हुए कहा कि अगर ईरानी परमाणु ठिकानों पर इजरायल के हमले जारी रहे, तो “दुनिया तबाही से केवल मिलीमीटर दूर रह जाएगी।” उनका बयान यह संकेत देता है कि संकट सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक बनता जा रहा है।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ शब्दों में कहा कि वो इस विषय पर चर्चा करने को तैयार नहीं हैं कि क्या इजरायल और अमेरिका मिलकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार सकते हैं। उन्होंने दो टूक कहा, “मैं इस संभावना पर चर्चा भी नहीं करना चाहता। मैं नहीं करना चाहता।” यह बयान एक गंभीर चेतावनी की तरह देखा जा रहा है, जो किसी भी क्षण युद्ध को और बड़ा बना सकता है।

पुतिन ने आगे यह भी स्पष्ट किया कि इजरायल ने मॉस्को को भरोसा दिलाया है कि ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में काम कर रहे रूसी विशेषज्ञों को किसी भी हवाई हमले में नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रूस और ईरान के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और रूस ईरान की परमाणु ऊर्जा सुरक्षा और जरूरतों को सुनिश्चित करने में पूरी भूमिका निभाएगा।

साथ ही, पुतिन ने यह भी बताया कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू दोनों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि रूस इस संघर्ष को कूटनीतिक तरीके से हल करना चाहता है और उसने अपनी राय दोनों नेताओं को दे दी है।

दूसरी तरफ, नेतन्याहू का बयान भी बेहद भड़काऊ और रणनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया है कि इजरायली हमलों से ईरान में शासन परिवर्तन संभव हो सकता है। ट्रंप ने भी आग में घी डालते हुए यह दावा किया कि “अमेरिका जानता है कि खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन अभी उन्हें मारने का कोई इरादा नहीं।”

अब सवाल यह है कि अगर युद्ध की लपटें और भड़कती हैं तो क्या रूस, ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच सीधा टकराव होगा? स्थिति बेहद नाजुक मोड़ पर खड़ी है और एक छोटी सी चिंगारी भी पूरी दुनिया को संकट की आग में झोंक सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?