न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सितारे ज़मीन पर: आमिर की वापसी को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई

आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर से बड़े पर्दे पर दमदार वापसी, 20 जून को होगी रिलीज़। एडवांस बुकिंग में जबरदस्त क्रेज, अब तक 99.84 लाख रुपये की कमाई। जानें कहां सबसे ज़्यादा हुई टिकट बिक्री।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 19 Jun 2025 8:46:39

सितारे ज़मीन पर: आमिर की वापसी को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई

आमिर खान कई नए और चमकते सितारों के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' से बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक कर रहे हैं। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है और इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह और बेसब्री देखने को मिल रही है। वहीं अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि फैंस इस फिल्म का दिल थाम कर इंतज़ार कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि 'सितारे ज़मीन पर' ने प्री-टिकट सेल में अब तक कितना शानदार कलेक्शन कर लिया है।

'सितारे ज़मीन पर' की एडवांस बुकिंग से जुड़ी बड़ी अपडेट

आमिर खान स्टारर फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' की एडवांस बुकिंग 17 जून से शुरू हो चुकी है। फैंस में फिल्म को फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने की होड़ सी मच गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में पहले ही अपनी जगह बना चुकी है। प्री टिकट सेल में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

अब तक की कमाई पर नज़र डालें तो:

- इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में लगभग ₹99.84 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

- देश भर में फिल्म के कुल 6,128 शो के लिए 38,805 टिकट बिक चुके हैं।

- हिंदी वर्जन की बात करें तो 5,764 शो के ज़रिए अब तक 29,724 टिकटों की बिक्री हुई है, जिससे फिल्म ने लगभग ₹90.64 लाख की कमाई की है।

- तमिल वर्जन में 88 शो और 973 टिकटों से ₹1.22 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई है।

- तेलुगु वर्जन में 276 शो के ज़रिए फिल्म ने ₹7.87 लाख रुपये जुटाए हैं।

- इतना ही नहीं, ब्लॉक की गई सीटों से भी फिल्म ने ₹3.61 करोड़ का दमदार कलेक्शन किया है, जो दर्शकों की रुचि को साफ दर्शाता है।

सबसे ज्यादा बुकिंग कहां हुई?

इमोशन और इंस्पिरेशन के खूबसूरत मिश्रण से सजी इस फिल्म ने दिल्ली NCR में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बनाया है। यहां फिल्म ने ₹24.09 लाख रुपये की प्री-टिकट सेल की है।

- महाराष्ट्र ₹15.73 लाख के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

- तेलंगाना में भी फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जहां से ₹12.47 लाख रुपये की कमाई हुई है।

कब रिलीज हो रही है 'सितारे ज़मीन पर'?

आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। 'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इससे 10 न्यूकमर्स बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं –
अरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दर्शकों से रूबरू होने के लिए तैयार है, और फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म एक बार फिर आमिर को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ