न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चक्रवाती तूफान 'ताऊ ते' का राजस्थान में दिखने लगा असर, डूंगरपुर जिले में जबर्दस्त आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू

चक्रवाती तूफान ताऊ ते 185 किमी/घंटे की रफ्तार के साथ मुंबई को टच करता हुआ गुजरात की ओर बढ़ गया है। ताऊ ते का असर राजस्थान में भी दिखना शुरू हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 May 2021 12:55:49

चक्रवाती तूफान 'ताऊ ते' का राजस्थान में दिखने लगा असर, डूंगरपुर जिले में जबर्दस्त आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू

चक्रवाती तूफान ताऊ ते 185 किमी/घंटे की रफ्तार के साथ मुंबई को टच करता हुआ गुजरात की ओर बढ़ गया है। ताऊ ते का असर राजस्थान में भी दिखना शुरू हो गया है। ताऊ ते के चलते राजस्थान के डूंगरपुर जिले में जबर्दस्त आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया है। डूंगरपुर में धम्बोला थाना क्षेत्र के नगरिया पंचेला गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। तेज अंधड़ के दौरान वे पेड़ से गिरे आम एकत्रित करने लगे और इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्य घायल हो गए। प्रतापगढ़ जिले में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। आकाशीय बिजली के कारण डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में एक दर्जन से ज्यादा मवेशी भी अकाल मौत के शिकार हो गए।

डूंगरपुर जिले के लूणिया गांव में एक किसान तथा प्रतापगढ़ जिले के वीरपुर गांव में बिजली गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए।

उदयपुर संभाग में भी ताऊ ते के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। 18 और 19 मई को उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। पिछले बीस घंटे से संभाग के बारिश का दौर जारी है। ताऊ ते तूफान के मद्देनजर उदयपुर संभाग को रेड अलर्ट जोन में रखा गया है। उदयपुर संभाग में चक्रवाती तूफान टाक्टे की वजह से सोमवार को 40-50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार की हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 18 मई मंगलवार और 19 मई गुरुवार को इस सिस्टम का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा।

18 और 19 मई को रहेगा जोर पर

राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इस चक्रवात का सर्वाधिक असर राजस्थान में 18 और 19 मई को रहेगा और इस दौरान उदयपुर संभाग के एक दो जिलों में 200 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज हो सकती है। इस चक्रवात की वजह से एक ओर जहां बारिश में होगी, वहीं तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 19 मई को इस चक्रवात का असर अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलो में भी देखने मिलेगा जिससे गरज के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल