न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सऊदी अरब के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो गए। यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी भारत-सऊदी अरब के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भी चर्चा करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 2:11:20

सऊदी अरब के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो गए। यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी भारत-सऊदी अरब के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी का यह सऊदी अरब का तीसरा दौरा है, जो इस बात का संकेत है कि भारत इस खाड़ी देश के साथ अपने संबंधों को कितनी प्राथमिकता देता है। जबकि पिछले सात दशकों में भारत के किसी भी प्रधानमंत्री ने कुल मिलाकर केवल तीन बार सऊदी अरब की यात्रा की थी, वहीं पीएम मोदी अकेले तीन बार वहां जा चुके हैं। यह खाड़ी क्षेत्र के किसी देश में उनकी 15वीं आधिकारिक यात्रा भी है।

रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं जेद्दा के लिए रवाना हो रहा हूं। इस यात्रा के दौरान मेरी कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में भागीदारी तय है। भारत सऊदी अरब के साथ अपने गहरे रिश्तों को अत्यंत महत्व देता है। पिछले 10 वर्षों में हमारे आपसी संबंधों में असाधारण गति आई है। मुझे रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में शामिल होने का इंतजार है, साथ ही वहां भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करूंगा।”

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक संबंधों ने हाल के वर्षों में रणनीतिक गहराई और गति प्राप्त की है। दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, निवेश और पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट जैसे क्षेत्रों में सशक्त और लाभदायक साझेदारी को आकार दिया है। यह दौरा न केवल द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाएगा, बल्कि व्यापक क्षेत्रीय स्थिरता में भी योगदान देगा।

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब सितंबर 2023 में नई दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस की भारत यात्रा के बाद रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक आयोजित की गई थी। अब जेद्दा में होने जा रही दूसरी बैठक से दोनों देशों के संबंध एक नए मुकाम पर पहुंचने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत

राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो

क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'

पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर

'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो

अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च

नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार

क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत

1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं

अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी

Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका