न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता गैंगरेप केस में चौथी गिरफ्तारी, 55 साल का गार्ड सवालों के घेरे में

कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में चौथी गिरफ्तारी हुई है। 55 वर्षीय गार्ड पिनाकी बनर्जी को ड्यूटी के दौरान लापरवाही और आरोपियों की मदद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के बयान और CCTV फुटेज से सामने आया है कि गार्ड ने मदद नहीं की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 4:00:02

कोलकाता गैंगरेप केस में चौथी गिरफ्तारी, 55 साल का गार्ड सवालों के घेरे में

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए शर्मनाक गैंगरेप मामले में एक और चौंकाने वाली गिरफ्तारी सामने आई है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल समाज को झकझोरा है, बल्कि सुरक्षा तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब कॉलेज के 55 वर्षीय सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जो घटना के समय ड्यूटी पर था – लेकिन अफसोस, मदद करने के बजाय वह मूकदर्शक बना रहा।

पुलिस का कहना है कि पिनाकी उस समय परिसर में ही मौजूद था, लेकिन उसने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय चुपचाप कमरे से बाहर निकल जाना बेहतर समझा। एक बेटी, जो मदद के लिए चीख रही थी, उसकी आवाज़ तक उसे नहीं पसीज सकी। जब पीड़िता को सहारा देने की ज़रूरत थी, तब वही व्यक्ति जो उसकी सुरक्षा के लिए तैनात था, आंखें मूंदे खड़ा रहा।

पुलिस ने शनिवार को कस्बा थाने में पूछताछ के बाद पिनाकी को अरेस्ट कर लिया। बताया गया कि उसकी बातों में स्पष्टता नहीं थी, जवाब बदलता रहा और CCTV फुटेज में यह भी सामने आया कि वह परिसर में मौजूद था लेकिन आरोपियों के कहने पर खुद ही रूम से बाहर चला गया। क्या यह चुप्पी उसकी मजबूरी थी या मिलीभगत? यह अब पुलिस की जांच का विषय है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि यह साबित हो गया कि गार्ड आरोपियों की मदद कर रहा था, तो वह भी इस जघन्य अपराध में सहभागी माना जाएगा। पीड़िता के बयान के मुताबिक घटना के वक्त कॉलेज का मुख्य गेट बंद था और सिक्योरिटी गार्ड को जानबूझकर बाहर भेज दिया गया था। ये बातें इस पूरे मामले को और भी शर्मनाक और भयावह बना देती हैं।

इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है – मनोजीत मिश्रा, कॉलेज स्टाफ जैब अहमद और प्रमीत मुखर्जी। तीनों आरोपी फिलहाल 1 जुलाई तक की पुलिस रिमांड में हैं। पीड़िता के दर्दनाक बयान और मेडिकल रिपोर्ट से साफ है कि उसके साथ न सिर्फ बलात्कार हुआ, बल्कि अमानवीय तरीके से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी मनोजीत मिश्रा ने पहले उसे शादी का झांसा दिया, और बाद में उसी भरोसे को तोड़ते हुए बलात्कार किया। उसने न सिर्फ दरिंदगी की हद पार की, बल्कि वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी बताया कि मिश्रा ने उसे हॉकी स्टिक से मारा। मेडिकल रिपोर्ट में भी पीड़िता के शरीर पर खरोंच और दांतों के निशान पाए गए हैं – जो इस अमानवीय कृत्य की पुष्टि करते हैं।

अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि आरोपी कौन हैं, बल्कि यह भी है कि हमारे कॉलेज जैसे सुरक्षित समझे जाने वाले संस्थानों में ऐसी घटनाएं आखिर कैसे हो रही हैं? और जब मदद की सबसे ज्यादा ज़रूरत थी, तब सुरक्षा में लगे लोग क्यों चुप रहे?

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत