Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौत से पहले भूखी थीं शेफाली जरीवाला, खाली पेट लिया था एंटी-एजिंग इंजेक्शन

शेफाली जरीवाला की मौत से पहले के चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने उपवास के दौरान खाली पेट एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया था। पुलिस को घर से कई दवाएं मिली हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 8:07:16

मौत से पहले भूखी थीं शेफाली जरीवाला, खाली पेट लिया था एंटी-एजिंग इंजेक्शन

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन की खबर ने न सिर्फ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि हर उस दिल को भी तोड़ दिया है जो उन्हें कभी मुस्कुराते हुए स्क्रीन पर देखा करता था। इस दिल दहला देने वाली घटना ने उनके परिवार को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया है। फैंस और करीबी दोस्त स्तब्ध हैं, आंखों में आंसू और दिल में भारीपन लिए वे इस सच्चाई को स्वीकारने की कोशिश कर रहे हैं। आज सुबह शेफाली का पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच अंबोली पुलिस स्टेशन के सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है, वो कई सवालों को जन्म दे रही है।

शेफाली ने लिया था ये इंजेक्शन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शेफाली बीते कई सालों से एंटी-एजिंग दवाएं ले रही थीं। 27 जून को उनके घर में एक धार्मिक पूजा आयोजित की गई थी, जिसके चलते उन्होंने पूरे दिन उपवास रखा था। बावजूद इसके, दोपहर में उन्होंने खाली पेट एंटी-एजिंग इंजेक्शन ले लिया। ये दवाएं उन्हें करीब 8 साल पहले सुझाई गई थीं और तब से वे हर महीने नियमित रूप से इनका सेवन करती थीं। पुलिस इस इंजेक्शन को संभावित कार्डियक अरेस्ट की एक बड़ी वजह मान रही है, हालांकि सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
मौत से ठीक पहले क्या हुआ?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात शेफाली को अचानक कंपकंपी महसूस हुई और रात करीब 11 बजे वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्हें संभवतः दौरा पड़ा था। उस समय उनके साथ पति पराग त्यागी, मां और कुछ अन्य रिश्तेदार भी घर में ही मौजूद थे। यह वो क्षण था जब एक परिवार की दुनिया पल भर में उजड़ गई।

घर से मिली दवाएं और बयान

एफएसएल टीम की जांच के दौरान शेफाली के घर से बड़ी संख्या में दवाइयां मिली हैं, जिनमें एंटी-एजिंग मेडिकेशन, ब्यूटी ऑइल्स और गैस्ट्रो से जुड़ी गोलियां शामिल हैं। पुलिस अब तक 8 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिनमें परिवार के सदस्य, घरेलू कर्मचारी और अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं। अधिकारियों ने किसी पारिवारिक विवाद की बात से इनकार किया है और इसे एक दुर्घटनावश हुई मौत (ADR) माना जा रहा है।

अंतिम विदाई की तैयारी

शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा आज ही मुंबई के ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि से निकाली जाएगी। हर आंख नम है, हर दिल दुखी। वे सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं थीं, बल्कि कई लोगों के लिए उम्मीद और आत्मविश्वास की मिसाल थीं। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है, जो उनके असामयिक निधन की असली वजह से पर्दा उठा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका