Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बेटी थी मेरी वो...’ शेफाली जरीवाला के निधन पर भावुक हुए भाई विकास पाठक, छलक पड़े जज़्बात

शेफाली जरीवाला के निधन पर उनके राखी भाई विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “बेटी थी मेरी वो।” बिग बॉस 13 में शुरू हुआ उनका रिश्ता आज एक दर्दनाक मोड़ पर आ गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 1:56:36

‘बेटी थी मेरी वो...’ शेफाली जरीवाला के निधन पर भावुक हुए भाई विकास पाठक, छलक पड़े जज़्बात

'कांटा लगा गर्ल' और बिग बॉस 13 की चहेती कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला के निधन की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। सिर्फ 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के चलते शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से न सिर्फ मनोरंजन जगत, बल्कि उनका परिवार और करीबी दोस्त भी गहरे सदमे में हैं।

इन्हीं करीबी रिश्तों में से एक हैं हिंदुस्तानी भाऊ यानी विकास पाठक, जिन्हें शेफाली ने अपने राखी भाई के रूप में अपनाया था। जब विकास को इस दुखद खबर का पता चला, तो वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। उनका चेहरा गम से भरा हुआ था और आंखों में एक बहन को खोने का दर्द साफ झलक रहा था।
बहन के निधन पर कांप उठी आवाज़, बोले- “बेटी थी मेरी वो”

Filmymantra Media के पेज पर शेयर किए गए वीडियो में विकास पाठक से जब मीडिया ने शेफाली के निधन पर सवाल पूछा, तो वो खुद को संभाल नहीं पाए। गले में रुंधी हुई आवाज़ के साथ उन्होंने कहा, “शेफाली मेरी बेटी थी... मेरी बहन नहीं, बेटी थी वो।” उस पल में उनका हर शब्द उनकी टूटती भावनाओं की गवाही दे रहा था।

बिग बॉस 13 में जुड़ा था ये अनोखा रिश्ता

शेफाली और विकास की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 के घर में हुई थी, जहां दोनों वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री किए थे। शो के दौरान दोनों के बीच एक ऐसा भावुक और पारिवारिक रिश्ता बन गया, जो कैमरे के बाहर भी बरकरार रहा। दोनों अक्सर एक-दूसरे को भाई-बहन की तरह मान-सम्मान और स्नेह देते थे।

हर राखी पर निभाया भाई का फर्ज़, परिवार मानती थीं शेफाली


विकास पाठक के लिए शेफाली सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि परिवार थीं। हर रक्षाबंधन पर शेफाली उन्हें राखी बांधती थीं और सोशल मीडिया पर भी अपने रिश्ते को खूबसूरती से साझा करती थीं। 5 फरवरी 2020 को शेफाली ने विकास के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा था - "Family"। यही शब्द आज उनकी याद को और भी भावुक बना देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका