Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर ने सनी की ‘लाहौर 1947’ को लेकर दी यह बड़ी अपडेट, इस एक्ट्रेस ने 2 मंदिरों को दी यह भेंट और…

सुपरस्टार आमिर खान (60) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते लगातार खबरों में रहते हैं। फिलहाल वे अपनी फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 2:04:49

2 News : आमिर ने सनी की ‘लाहौर 1947’ को लेकर दी यह बड़ी अपडेट, इस एक्ट्रेस ने 2 मंदिरों को दी यह भेंट और…

सुपरस्टार आमिर खान (60) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते लगातार खबरों में रहते हैं। फिलहाल वे अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस पर फैंस बेइंतेहा प्यार लुटा रहे हैं। लोगों को फिल्म के सबजेक्ट के साथ आमिर की एक्टिंग भी पसंद आ रही है। आमिर ने इसके साथ करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी पिछली फिल्म साल 2022 में आई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी, जो उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसमें उनकी जोड़ी करीना कपूर खान के साथ बनी थी।

इस बीच अब आमिर ने अपनी आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बड़ी अपडेट शेयर की है। यह आमिर की मच अवेटेड प्रोडक्शन फिल्मों में से एक है, जिसमें सनी देओल लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। आमिर ने हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया। आमिर ने कहा कि ‘लाहौर 1947’ कोई एक्शन फिल्म नहीं है, लेकिन इसमें एक बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस है, जिसे सनी ने एक सच्चे एक्शन हीरो की तरह निभाया है। ‘लाहौर’ में सनी हैं, जो एक एक्शन स्टार हैं। एक सीक्वेंस में एक्शन बहुत कमाल का है, उन्होंने इसमें शानदार एक्शन किया है लेकिन यह फिल्म कोई एक्शन फिल्म नहीं है।

यह मूल रूप से एक ड्रामा है। आमिर से इस दौरान फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक नहीं पता। एक बार यह रिलीज हो जाए, तो मैं उन फिल्मों (उनके प्रोडक्शन वेंचर्स) में लग जाऊंगा। बता दें ‘लाहौर 1947’ को जहां आमिर प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं राजकुमार संतोषी के हाथों में इसके डायरेक्शन की कमान है। फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह भी हैं। फिल्म अशगर वजाहत के लिखे गए नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई’ पर बेस्ड है। सनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो कुछ समय पहले उनकी मूवी ‘जाट’ रिलीज हुई थी, जिसने ठीक-ठाक बिजनेस किया।
aamir khan,superstar aamir khan,sunny deol,lahore 1947,sitaare zameen par,aamir sunny,trisha krishnan,actress trisha krishnan,thug life movie ‘ठग लाइफ’ फेम तृषा कृष्णन ने यांत्रिक हाथी भेंट करने के साथ की शाकाहारी भोजन की व्यवस्था

तृषा कृष्णन एक्टिंग से तो दिल जीतती ही हैं, साथ ही वह पशु अधिकारों की मुखर समर्थक हैं। साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने हाल ही में तमिलनाडु के दो मंदिरों को एक यांत्रिक हाथी 'गज' भेंट करने के साथ सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की भी व्यवस्था की। यह पहल मंदिर परंपराओं में पशु क्रूरता के बिना एक नई सोच की ओर संकेत करती है। तृषा ने श्री अष्टलिंग अथिशेष सेल्वा विनयगर और श्री अष्टभुजा अथिशेष वरही अम्मन मंदिरों को 'गज' नामक एक रियल-लाइफ जैसे दिखने वाले यांत्रिक हाथी का दान किया, जिसे मंदिर के धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों में पारंपरिक हाथियों की जगह इस्तेमाल किया जाएगा।

त्रिशा ने कहा कि भक्ति तब सबसे ज्यादा प्रभावशाली होती है जब वह करुणा के साथ हो। एक यांत्रिक हाथी को मंदिर परंपरा में शामिल करना करुणा, नवाचार और संस्कृति का संगम है। मुझे गर्व है कि मैं इस बदलाव का हिस्सा बनी। हम परंपराओं का पालन इस तरह कर सकते हैं कि किसी भी प्राणी को कष्ट न हो। मैं चाहती हूं कि यह बदलाव दूसरों को भी प्रेरित करे जहां प्रेम, आस्था और करुणा साथ चलें।

इवेंट के दौरान तृषा द्वारा प्रायोजित शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा गया, जिसमें मांस, डेयरी, अंडे या कोई भी पशु उत्पाद शामिल नहीं था। PFCI ने 'गज' के वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए तृषा का आभार जताया। बता दें कि इस साल तृषा 'विदमुयार्ची', 'गुड बैड अग्ली', 'ठग लाइफ' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। अब तृषा 'विश्वम्भरा' और 'करुप्पु' जैसी चर्चित फिल्मों में दिखेंगी।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका