न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में विस्फोटकों से भरी गाड़ी ने सैन्य काफिले को मारी टक्कर, 16 जवान शहीद, 25 गंभीर घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले से 16 सैनिकों की दर्दनाक मौत और 25 गंभीर रूप से घायल। धमाके ने पूरे देश को हिला दिया, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंचा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 3:32:52

पाकिस्तान में विस्फोटकों से भरी गाड़ी ने सैन्य काफिले को मारी टक्कर, 16 जवान शहीद, 25 गंभीर घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक दिल दहला देने वाले आत्मघाती हमले में कम से कम 16 सैनिकों की जान चली गई। इस भीषण हमले में 25 जवान बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें पास के सैन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह हमला तब हुआ जब सेना का एक काफिला उत्तर-पश्चिमी जिले नॉर्थ वजीरिस्तान से होकर गुजर रहा था — वही इलाका जो सालों से आतंक की साज़िशों का अड्डा बना हुआ है और जहां आम लोगों की ज़िंदगी हमेशा खतरे में रहती है।

इस आत्मघाती हमले में एक हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सैन्य काफिले से टकरा दिया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और मौके पर चीख-पुकार मच गई। धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और लोग डर के मारे घरों में दुबक गए। हमले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल जाए। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) या उससे जुड़े किसी आतंकी गुट का हाथ हो सकता है।

हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर, शहीद हुए जवानों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह हमला न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है, बल्कि देश की आतंरिक स्थिरता को भी हिला देने वाला है।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 में चिंताजनक हालात

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 की ताजा रिपोर्ट पाकिस्तान के लिए और भी ज्यादा चिंता बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अब आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। 2023 में जहां आतंकी हमलों में 748 लोगों की मौत हुई थी, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 1,081 तक पहुंच गया — यानी करीब 45% की भयावह बढ़ोतरी।

खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे इलाके चरमपंथी ताकतों के ठिकाने बन चुके हैं। यहां सुरक्षा बलों के साथ-साथ आम नागरिक भी आए दिन आतंक का शिकार बन रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि पाकिस्तान को अब अपनी सुरक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ रणनीति पर गंभीरता से पुनर्विचार करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब