न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : किसिंग कंट्रोवर्सी पर बोले आदित्य, पापा ने किया वादा…, ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक्ट्रेस ने कसा दिलजीत पर तंज

गायक उदित नारायण (69) अपनी खनकती मखमली आवाज के लिए मशहूर हैं। उदित ने बॉलीवुड में लंबे समय तक फैंस के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 1:18:52

2 News : किसिंग कंट्रोवर्सी पर बोले आदित्य, पापा ने किया वादा…, ‘बॉर्डर 2’ को लेकर एक्ट्रेस ने कसा दिलजीत पर तंज

गायक उदित नारायण (69) अपनी खनकती मखमली आवाज के लिए मशहूर हैं। उदित ने बॉलीवुड में लंबे समय तक फैंस के दिलों पर राज किया है। उनके खाते में एक से बढ़कर शानदार सुपरहिट लोकप्रिय गाने हैं। उदित की आवाज ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया है। उदित का सबसे ज्यादा जादू 90 के दशक की फिल्मों में चला। बहरहाल कुछ समय पहले उदित अपने हुनर के बजाय किसी और कारण से सुर्खियों में थे, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था और लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल किया था।

अब उदित की उस किसिंग कन्ट्रोवर्सी पर उनके बेटे सिंगर व कई रियलिटी टीवी शो को होस्ट कर चुके आदित्य नारायण ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल एक कॉन्सर्ट के दौरान उदित ने एक महिला फैन को किस कर दिया था। सरेआम फैन को यूं किस करने का यह वीडियो खूब वायरल हुआ। आदित्य ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अपनी बात रखी है। आदित्य ने कहा कि पापा एक ऐसे दौर से आते हैं जहां फैंस और स्टार्स के बीच प्यार जताने का तरीका थोड़ा-थोड़ा अलग होता था।

पापा के दौर में फैंस को यूं स्टेज पर आकर प्यार दिखाना कुछ गलत नहीं माना जाता था। लेकिन पहले के मुकाबले अब समय काफी बदल गया है और हर चीज में कंसेंट (इजाजत) बहुत जरूरी हो गया है। मैंने पापा से कहा कि आज के जमाने में हर बात सोच-समझकर करनी पड़ती है, क्योंकि लोग आपको फॉलो करते हैं। आप लोगों के लिए रोल मॉडल हैं। आज फैंस चाहे जैसे प्यार दिखाएं, लेकिन जवाब समझदारी से देना जरूरी है। पापा का इरादा किसी को अनकम्फर्टेबल फील कराना नहीं था। वे नहीं जानते थे कि दुनिया अब कैसे जज करती है लेकिन अब उन्होंने सीख लिया है कि कंसेंट कितनी जरूरी चीज है और उन्होंने मुझसे वादा किया है कि आगे से ऐसा कुछ नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि उस समय विवाद बढ़ने के बाद उदित ने भी सफाई पेश की थी।

aditya narayan,singer aditya narayan,udit narayan,singher udit narayan,aditya udit,udit kissing video,rupali ganguly,actress rupali ganguly,diljit dosanjh,border 2,sardaar ji 3

रुपाली गांगुली ने लिखा, मेकर्स ने सही फैसला लिया कि ऐसे एक्टर को बाहर कर दिया

इन दिनों पंजाबी एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म 27 जून को भारत छोड़कर दुनिया के विभिन्न देशों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी हैं, जिसके चलते भारत में विरोध हो रहा है। पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत ने बैन लगाया हुआ है। हालांकि हाल ही दिलजीत ने सफाई देते हुए कहा था कि जब हानिया को कास्ट किया गया था तब हालात सही थे।

अब मेकर्स को भारी नुकसान से बचने के लिए फिल्म रिलीज करना जरूरी है। इस बीच दिलजीत को सनी देओल की मूवी ‘बॉर्डर 2’ में लिए जाने पर भी लोग एतराज कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली ने दिलजीत पर तंज कसा है। रुपाली ने अपने X (ट्विटर) पर लिखा, “बॉर्डर एक ऐसी फिल्म थी जिसने देश में गहरी देशभक्ति की भावना जगाई थी। ऐसे में 'बॉर्डर 2' में किसी ऐसे एक्टर को देखना दुखद और निराशाजनक है, जिसे अपने देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास ही नहीं है।

मेकर्स ने सही फैसला लिया कि ऐसे एक्टर को फिल्म से बाहर कर दिया। देशभक्ति और सैनिकों की कुर्बानी पर बनी फिल्म में किसी भी तरह की कन्फ्यूज्ड लॉयल्टी की कोई जगह नहीं है। जय हिंद!” फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी ‘बॉर्डर 2’ के प्रोड्यूसर्स और सनी को चिट्ठी लिखकर दिलजीत को फिल्म से हटाने की मांग की है। इस बीच 'बॉर्डर 2' से जुड़े एक सोर्स ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि दिलजीत को हटाने की कोई योजना नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी