‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात अचानक निधन हो गया। इस हृदय विदारक खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि दोस्तों, प्रशंसकों और पूरी इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। पति पराग त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बेहद टूटे और ग़मगीन नज़र आ रहे हैं। उस पल में उनकी आंखों में जो दर्द था, वो हर किसी का दिल छलनी कर रहा है।
पराग के चेहरे पर झलकता गहरा दर्द
कई इंस्टाग्राम पेजों पर वायरल इस वीडियो में पराग कूपर अस्पताल के बाहर नजर आ रहे हैं। कैमरे की फ्लैश लाइट और सवालों के बीच पराग का चेहरा अपने जीवनसाथी को खो देने की पीड़ा साफ बयान कर रहा था। वो शब्दों से ज्यादा अपनी खामोशी और झुकी नजरों से दुख ज़ाहिर कर रहे थे।














