न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान हर साल याद करेगा अपनी हार का दिन, 10 मई को मनाएगा 'मरका-ए-हक'

पाकिस्तान ने 10 मई को मरका-ए-हक के रूप में हर साल मनाने की घोषणा की है, जो दरअसल भारत की एयरस्ट्राइक और पाकिस्तान की हार का प्रतीक है। जानिए कैसे एक शर्मनाक अध्याय को जश्न में बदला जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 5:49:55

पाकिस्तान हर साल याद करेगा अपनी हार का दिन, 10 मई को मनाएगा 'मरका-ए-हक'

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई में भारत ने POK से लेकर पाकिस्तान के अंदर तक कुल 9 शहरों को निशाना बनाया था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने आतंकी हमलों को रोकने के बजाय भारत पर ही पलटवार करना शुरू कर दिया। भारतीय सेना ने इन हमलों का मजबूती से जवाब दिया, जिसके बाद पाकिस्तान घुटनों के बल आ गया।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अगले ही दिन से सीजफायर की बात छेड़ दी। उन्होंने कहा कि अगर भारत अब कोई कदम नहीं उठाता है, तो पाकिस्तान भी कोई ऐक्शन नहीं लेगा। यह साफ संकेत था कि पाकिस्तान पीछे हट रहा है और भारत की कार्रवाई ने उसे शांत रहने पर मजबूर कर दिया। भारत ने भी पाकिस्तान की नरमी को देखते हुए सीजफायर को स्वीकार कर लिया।

सीजफायर की यह घोषणा 10 मई को हुई थी, और अब विडंबना यह है कि पाकिस्तान इस दिन को हर साल 'मरका-ए-हक' के रूप में मनाने जा रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 22 अप्रैल से 10 मई तक का समय उनके रक्षा इतिहास का "शानदार अध्याय" है। लेकिन यह अध्याय वाकई शानदार है या शर्मनाक, यह एक बड़ा सवाल है।

22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हमला किया था, और उस दिन को भी शहबाज शरीफ गौरव के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। एक तरफ पाकिस्तान दावा कर रहा है कि उसने भारत को करारा जवाब दिया, वहीं अब उसने यह भी स्वीकार किया है कि इन संघर्षों में उसके 11 सैनिकों समेत कुल 51 लोग मारे गए।

भारतीय सेना के अनुसार, 6-7 मई की रात को की गई एयरस्ट्राइक में करीब 100 आतंकियों को खत्म कर दिया गया था। पाकिस्तान ने शुरू में इस जानकारी को छिपाए रखा, लेकिन अंततः उसने मरने वालों की संख्या तो बताई, मगर आतंकियों का नाम नहीं लिया।

इतना ही नहीं, मारे गए एक आतंकी के जनाजे में कई पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए थे। जब इस पर सवाल उठे, तो पाकिस्तान ने शुरुआत में इससे इनकार किया, लेकिन जैसे ही उस आतंकी की पहचान उजागर हुई, सरकार चुप हो गई।

अब, इसी पूरे शर्मनाक प्रकरण को ‘मरका-ए-हक’ बताकर हर साल 10 मई को सेलिब्रेट करने का ऐलान पाकिस्तान ने किया है। यह फैसला न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह दर्शाता है कि पाकिस्तान किस तरह अपनी हार को भी जश्न में बदलने की कोशिश कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी