न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ फेंकने में भारतीय सेना सफल रही..., ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद की जड़ों पर सटीक और निर्णायक हमला किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 9:51:39

आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ फेंकने में भारतीय सेना सफल रही..., ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. केएनएस मेमोरियल अस्पताल की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया। उन्होंने गर्व से कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद की जड़ों पर सटीक और निर्णायक हमला किया है।

समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, "जैसा कि आप सभी जानते हैं, भारत ने हाल ही में आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई करते हुए उन्हें नेस्तनाबूद किया गया। इस ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए और आतंकवाद की जड़ों को उखाड़ फेंकने में भारतीय सेना सफल रही।"

सेना ने डॉक्टर और सर्जन की तरह सटीक ऑपरेशन किया: राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारी सेनाओं ने आतंकवाद के खिलाफ जिस तरीके से कार्रवाई की है, वह बिल्कुल एक कुशल डॉक्टर या सर्जन जैसी रही है। जैसे एक डॉक्टर बीमारी की जड़ पर सटीक वार करता है, वैसे ही हमारी सेनाओं ने भी आतंकवाद के मूल स्थानों पर हमला किया है।" उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान की आदत है कि वह आसानी से हार नहीं मानता। उसने भारत पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाने, धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, गुरुद्वारा और चर्च को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें भी शामिल थीं।

भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान झुका: राजनाथ

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना ने इन हमलों का कड़ा और उचित जवाब दिया, जिससे पाकिस्तान की सेना घुटनों के बल आ गई। "हमारी सेना की कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत किसी भी तरह की आतंकी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा।"

ऑपरेशन सिंदूर में पाक नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया: रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने यह भी जोर देकर कहा कि "हमारी सेनाओं ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की आम नागरिक आबादी को कोई नुकसान न पहुंचे। सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया। भारतीय सेनाओं ने एक सर्जन की भांति सावधानी से काम किया है और इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।"

डॉक्टर और सैनिक दोनों हर आपातकाल के लिए होते हैं तैयार: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने डॉक्टरों और सैनिकों की भूमिका की तुलना करते हुए कहा, "डॉक्टर और सैनिक दोनों समाज की रक्षा करते हैं – एक शरीर की रक्षा करता है, तो दूसरा देश की। दोनों का अनुशासन, प्रशिक्षण और संकट में निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होती है।" उन्होंने कहा कि "जैसे सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने साहस और सेवा भाव का परिचय दिया, उसी तरह देश के डॉक्टरों और सर्जनों ने कोविड महामारी के समय मानवता की सेवा में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।"

समापन में रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के सैनिक और डॉक्टर, दोनों ही देशवासियों की उम्मीद और भरोसे के प्रतीक हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों के योगदान को पूरे देश ने गर्व से देखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?