न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुर्शिदाबाद हिंसा पर हाई कोर्ट कमेटी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, TMC नेता पर लगा हमलों का नेतृत्व करने का आरोप

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अप्रैल महीने में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट की निगरानी में गठित जांच समिति ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में हिंसा के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता का नाम सामने आया है। यह खुलासा राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 7:55:26

मुर्शिदाबाद हिंसा पर हाई कोर्ट कमेटी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, TMC नेता पर लगा हमलों का नेतृत्व करने का आरोप

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अप्रैल महीने में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट की निगरानी में गठित जांच समिति ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में हिंसा के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता का नाम सामने आया है। यह खुलासा राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा उस समय भड़की जब केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान, हिंदू समुदाय को खासतौर पर निशाना बनाया गया। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने मदद के लिए पुलिस को कई बार कॉल किया, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

टीएमसी पार्षद ने किया नेतृत्व: रिपोर्ट

एनडीटीवी के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुर्शिदाबाद जिले के बेटबोना गांव में हिंसा की अगुवाई खुद स्थानीय टीएमसी पार्षद महबूब आलम ने की। वह 11 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे बदमाशों के एक समूह के साथ गांव में पहुंचे और फिर जमकर आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा में 113 घरों को नुकसान पहुंचा, दुकानों को लूटा गया और कई परिवारों को अपनी जान बचाने के लिए गांव छोड़ना पड़ा। यह हमला पूरी तरह सुनियोजित प्रतीत होता है।

पुलिस की चुप्पी और गैरहाजिरी

जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया है कि हिंसा के दौरान स्थानीय पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय रही। न तो कोई गश्त की गई और न ही किसी प्रकार की त्वरित प्रतिक्रिया देखने को मिली। इससे साफ है कि या तो प्रशासन ने जानबूझकर आंखें मूंद लीं या फिर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई से पीछे हटा।

हाई कोर्ट में पेश हुई रिपोर्ट, उठे सवाल

यह रिपोर्ट कलकत्ता हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के समक्ष पेश की गई, जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, और न्यायिक सेवा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद राज्य सरकार की निष्क्रियता और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि हाई कोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर क्या अगला कदम उठाता है। क्या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, या यह मामला भी अन्य राजनीतिक मुद्दों की भेंट चढ़ जाएगा?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती