न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘वॉर 2’ के टीजर पर सुजैन-सबा ने दी रिएक्शन, Cannes 2025 में इन्होंने PM मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहना

ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। आज मंगलवार (20 मई) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 May 2025 8:37:14

2 News : ‘वॉर 2’ के टीजर पर सुजैन-सबा ने दी रिएक्शन, Cannes 2025 में इन्होंने PM मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहना

ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म 'वॉर 2' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। आज मंगलवार (20 मई) को इसका टीजर रिलीज हो गया। इसने आते ही धमाल मचा दिया। जहां ऋतिक एजेंट कबीर के किरदार में दिखे, वहीं एनटीआर फुल ऑन एक्शन मोड में हैं। दोनों एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। उनके लुक और दमदार एक्शन ने दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुना कर दी। बता दें आज ही साउथ इंडियन स्टार एनटीआर का जन्मदिन भी है। टीजर ने दर्शकों के साथ-साथ ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद में भी जोश भर दिया और वे इसकी तारीफ करने को मजबूर हो गईं।

सुजैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “वाह क्या बात है। जबरदस्त। तुमने और जूनियर एनटीआर ने तो कमाल कर दिया।” वहीं सबा ने लिखा, “वाह धमाल मचा दिया।” उल्लेखनीय है कि ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। उनका 2014 में तलाक हो गया। दोनों के दो बेटे ऋदान और ऋहान हैं और वे मिलकर उनकी परवरिश कर रहे हैं। ऋतिक कुछ सालों से सबा को डेट कर रहे हैं। दूसरी ओर, सुजैन भी एक्टर अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऋतिक और सुजैन को उनके पार्टनर्स से कोई एतराज नहीं है।

बहरहाल ‘वॉर 2’ की बात करें तो ऋतिक ने आज अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इसका पोस्टर शेयर कर लिखा, “और ये शुरू हुआ, तैयार रहें, दया के लिए कोई जगह नहीं है। नरक में आपका स्वागत है। लव, कबीर। War 2 का टीज़र रिलीज हुआ है। War 2 14 अगस्त से सिनेमाघरों में। फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज हो रही है।” टीजर करीब 1.34 मिनट का है। उल्लेखनीय है कि 'वॉर 2' साल 2019 में आई फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। उसमें ऋतिक और टाइगर श्रॉफ थे। 'वॉर 2' से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इसमें वे विलेन के किरदार में दिखेंगे।

Cannes Festival में छा गईं मिस हरियाणा 2023 रुचि गुर्जर, मोदी की तारीफ में कहा…

फ्रांस में 78वां कांस फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। अभी तक इस फेस्टिवल में कई भारतीय एक्ट्रेस के फैशन का जलवा देखने को मिला है। इस बीच अब एक्ट्रेस और मिस हरियाणा 2023 रहीं रुचि गुर्जर कांस के रेड कारपेट पर नजर आईं। इस समय उनका आउटफिट और नेकलेस चर्चा का विषय बना हुआ है। रुचि ने गोल्डन कलर का लहंगा स्टाइल किया था। इस लहंगे में बेहद ही खूबसूरत मिरर वर्क गोटा पट्टी और एम्ब्रॉयडरी की गई थी।

वहीं इसके साथ एक्ट्रेस ने बांधनी दुपट्टा पेयर किया हुआ था। इस आउटफिट के साथ ट्रेडिशनल राजस्थानी नेकलेस भी वियर किया है और ये नेकलेस सुर्खियां बटोर रहा है। रुचि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला हार पहना था। कस्टमाइज नेकलेस पर मोदी की तीन फोटो लगी थीं। इसे लेकर रुचि कहती हैं कि यह हार ज्वैलरी से बढ़कर है। यह ताकत, विजन और वर्ल्ड स्टेज पर भारत के उदय का प्रतीक है। कांस में मैंने इसे इसलिए पहना, क्योंकि मैं अपने प्रधानमंत्री का सम्मान करना चाहती थीं, जिनकी लीडरशिप में भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

बता दें रुचि राजस्थान के झुंझुनूं जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने जयपुर के महारानी कॉलेज से BBA किया है। अपने करिअर की शुरुआत उन्होंने सॉफ्टवेयर कंपनी की कर्मचारी के तौर पर की थी। हालांकि कुछ साल बाद उन्होंने मॉडलिंग में जाने का फैसला लिया और फिर वे एक्ट्रेस बन गईं। रुचि को अमन वर्मा के साथ वायरल हुए गाने 'एक लड़की' के लिए जाना जाता है। वह हरियाणवी सॉन्ग 'हेली में चोर' में भी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज