न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान के मूड स्विंग और गुस्से पर मुकेश ने दी यह रिएक्शन, ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस इन्हें कर रही हैं डेट

एक्टर मुकेश ऋषि ने कई फिल्मों में खलनायक के रूप में अपनी छाप छोड़ी है, खास तौर से 90 के दशक में। मुकेश ने अपने अभिनय के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 May 2025 7:46:29

2 News : सलमान के मूड स्विंग और गुस्से पर मुकेश ने दी यह रिएक्शन, ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस इन्हें कर रही हैं डेट

एक्टर मुकेश ऋषि ने कई फिल्मों में खलनायक के रूप में अपनी छाप छोड़ी है, खास तौर से 90 के दशक में। मुकेश ने अपने अभिनय के दम पर सालों तक स्क्रीन पर राज किया है। लंबी कद काठी और बुलंद आवाज के धनी मुकेश विलेन की भूमिका में खूब जंचते थे। उन्होंने सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया है। अब मुकेश ने सलमान के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की है और मूड स्विंग होने की अफवाहों पर रिएक्शन दी है। मुकेश ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात की।

इस दौरान मुकेश ने खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्त सलमान ही रहे हैं। उनके साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए मुकेश ने कहा कि सलमान एक ऐसे शख्स थे, जिनके साथ मैंने 2-3 सफल फिल्में दी। उन्होंने सलमान को काफी फ्रेंडली बताया और शाम को माहौल बनाने की पहल करने वाला भी कहा। मुकेश ने साल 1998 में फिल्म ‘बंधन’ की शूटिंग को याद करते हुए कहा कि बेंगलुरु में अक्सर शाम को रेस्टोरेंट में खाना खाने, पब में जाने का प्लान बन जाता था।

हमारा बॉन्ड ऐसा था कि वो साथ में कभी-कभार एक्सरसाइज कर लेते थे। मुकेश ने सलमान को लेकर रहीं मूड स्विंग और गुस्से की अफवाहों का खंडन किया। मुकेश ने कहा कि हम दोनों के बीच कभी ऐसा नहीं आया, जब मुझे खराब बर्ताव जैसा कुछ लगा। मेरा मानना है कि समय के साथ जिंदगी बदल जाती है और दूरियां बढ़ती हैं क्योंकि लोग मिलना बंद कर देते हैं। पार्टियों में जाना बंद कर देते हैं और साथ में काम करना तक बंद कर देते हैं। लेकिन मैंने सलमान की वो साइड कभी नहीं देखी। वास्तव में लोग उनको गलत समझते हैं।

सलमान मेरे साथ शराब भी पीते थे। मुकेश ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान के बारे में भी बात की। मुकेश ने अमिताभ के साथ तीन फिल्मों में काम किया है। मुकेश ने कहा कि हमारे बीच एक-दूसरे के प्रति सम्मान का रिश्ता है। हालांकि उनके साथ लंबी बातचीत नहीं होती थी फिर भी सेट पर उनके साथ अच्छा तालमेल बना रहता था। प्यार और सम्मान जबरदस्ती नहीं किया जा सकता है वो दिल से आते हैं।

निशि सक्सेना ने बॉयफ्रेंड एक्टर सागर पारेख के साथ शेयर किया वीडियो

लोकप्रिय सीरियल 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस निशि सक्सेना अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरें हैं कि निशि अपने को-एक्टर सागर पारेख के साथ रिलेशनशिप में हैं। सागर 'अनुपमा' में ‘समर’ का किरदार निभा चुके हैं, जबकि निशी को ‘डिंपी’ के रोल में देखा गया है। दोनों पति-पत्नी बने थे। अब इस बात के संकेत देते हुए निशि ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया जिसे देख ये यकीन हो गया है कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं।

निशि ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है उसमें वह सागर संग मुंबई की सड़कों और रेस्टोरेंट में अच्छा समय बिताते हुए नजर आए। इसी के साथ वो एक-दूसरे को प्यार से खाना भी खिला रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों ने ट्विनिंग की हुई है। निशि ने ब्लैक टॉप और व्हाइट स्कर्ट पहनी हुई है और सागर ने ब्लैक शर्ट के साथ व्हाइट जींस कैरी की हुई है। वीडियो देख फैंस काफी खुश हैं और दोनों पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

इससे पहले दोनों के प्यार की भनक किसी को नहीं लगी। निशि ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, “अभी के अभी ये होगा यकीन ये जिंदगी मेरी होगी तेरी।” इस पोस्ट पर ‘अनुपमा’ के कलाकार मदालसा शर्मा, अल्पना बुच और चांदनी भगवानानी ने भी प्यार बरसाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज