न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रूस ने पेश किया AI आधारित Su-57M फाइटर जेट, भारत को मिल सकती है नई तकनीक

रूस ने अपने अत्याधुनिक फाइटर जेट Su-57M का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वर्जन पेश कर एक नई तकनीकी छलांग लगाई है। रूस ने इस फाइटर जेट की पहली AI-सहायता प्राप्त उड़ान का सफल परीक्षण किया है, जिसे फिलहाल प्रोटोटाइप के रूप में विकसित किया गया है। रक्षा विशेषज्ञ इसे रूस के एयरोस्पेस इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 6:55:43

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रूस ने पेश किया AI आधारित Su-57M फाइटर जेट, भारत को मिल सकती है नई तकनीक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद पर सीधा और सख्त प्रहार किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कई आतंकी अड्डों को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। इस सैन्य कार्रवाई में भारतीय वायुसेना के Su-30MKI सुखोई लड़ाकू विमानों की भूमिका एक बार फिर बेहद अहम रही।

अब इसी बीच रूस ने अपने अत्याधुनिक फाइटर जेट Su-57M का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वर्जन पेश कर एक नई तकनीकी छलांग लगाई है। रूस ने इस फाइटर जेट की पहली AI-सहायता प्राप्त उड़ान का सफल परीक्षण किया है, जिसे फिलहाल प्रोटोटाइप के रूप में विकसित किया गया है। रक्षा विशेषज्ञ इसे रूस के एयरोस्पेस इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।

टेस्ट उड़ान के दौरान एक मानव पायलट विमान में मौजूद था, लेकिन उड़ान नियंत्रण, लक्ष्य चयन और नेविगेशन जैसी प्रमुख प्रक्रियाएं AI सिस्टम के जरिए संचालित हुईं। रिपोर्टों के अनुसार, इस तकनीक की मदद से पायलट न सिर्फ तेजी से निर्णय ले सकेंगे, बल्कि उच्च दबाव वाली स्थितियों में भी जोखिम भरे निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही पायलट पर पड़ने वाला मानसिक और तकनीकी दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

अमेरिका के एडवांस फाइटर जेट्स को मिल सकती है कड़ी चुनौती

रक्षा मामलों के विश्लेषकों का मानना है कि Su-57M का यह AI आधारित संस्करण अमेरिकी F-22 रैप्टर और F-35 लाइटनिंग II जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों को सीधी चुनौती देने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि रूस वर्ष 1999 से ‘PAK FA’ नामक एक परियोजना पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स को विकसित करना है। Su-57M, इसी परियोजना का एक परिष्कृत और उन्नत संस्करण है।

भारत के बेड़े में कितने सुखोई?

भारतीय वायुसेना के लिए सुखोई Su-30MKI विमान रीढ़ की हड्डी की तरह हैं। भारत के पास वर्तमान में 250 से अधिक Su-30MKI फाइटर जेट्स हैं, जो भारतीय आसमान की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन विमानों का निर्माण और असेंबली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा रूस के सहयोग से किया जाता है। वर्ष 1996 में भारत और रूस के बीच हुए एक समझौते के तहत यह कार्यक्रम शुरू हुआ था।

अब जब रूस ने Su-57M जैसे उन्नत AI-सक्षम लड़ाकू विमान को पेश किया है, तो माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारत भी अपने रक्षा बेड़े में इस नई तकनीक को शामिल करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। इससे भारत की हवाई शक्ति को और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...
पीएम मोदी का जिक्र करते हुए भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- मेरे पिता की उम्र के हैं, उनके गिरेबान तक हाथ पहुंचा तो...
ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब
ISRO के निजीकरण पर कर्मचारियों की चिंता बढ़ी, 9 संघों ने अध्यक्ष से मांगा भविष्य की भूमिका पर स्पष्ट जवाब
रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत के संकेत, ट्रंप के 100% टैरिफ वाले बिल पर फंसा पेंच
रूस से तेल खरीद पर भारत को राहत के संकेत, ट्रंप के 100% टैरिफ वाले बिल पर फंसा पेंच
‘तेल खरीदना बंद करने से नहीं रुकेगी जंग’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर का बड़ा बयान
‘तेल खरीदना बंद करने से नहीं रुकेगी जंग’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर का बड़ा बयान
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘संविधान पर हथौड़ा चला’
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के बीच बड़ा बदलाव, सचिन पायलट को मिली प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ
₹55 महीने से जमा करें और 60 के बाद पाएं ₹3000 पेंशन, मोदी सरकार की इस योजना में ऐसे मिलेगा लाभ