न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर ने फिल्म की इवेंट में की इनके साथ शादी की घोषणा, Cannes 2025 में दिखीं 2 दिग्गज एक्ट्रेस

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता विशाल कृष्णा रेड्डी (47) जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की खबर सोमवार को तब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 May 2025 1:22:35

2 News : इस एक्टर ने फिल्म की इवेंट में की इनके साथ शादी की घोषणा, Cannes 2025 में दिखीं 2 दिग्गज एक्ट्रेस

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता विशाल कृष्णा रेड्डी (47) जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की खबर सोमवार को तब सामने आई, जब वे होने वाली दुल्हनिया एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ अपनी आगामी फिल्म 'योगी दा' की ऑडियो लॉन्च इवेंट में पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने मैरिज डेट की घोषणा की। विशाल ने बताया कि वे 29 अगस्त को शादी करेंगे। साई ने बताया कि वह और विशाल पिछले 15 साल से दोस्त है, जो कि प्यार में बदली और अब वे इसे शादी में बदलने जा रहे हैं। काफी सोच-विचार करने के बाद हमने फैंस के साथ अपने रिश्ते को ओपन किया है।

विशाल और साई ने इससे पहले कभी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया, लेकिन जब कपल ने शादी की घोषणा की तो हर कोई हैरान हो गया। दोनों के बीच 12 साल से भी ऊपर का फासला है। फैंस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और कपल की खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें साई ने अपने करिअर में कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'पेरनमई', 'मांजा वेलु', 'निल गवानी सेलाथे', ‘अरावन’ और ‘परदेसी’ जैसी फिल्में के नाम शामिल है। इन फिल्मों में साई ने अपनी एक्टिंग से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई है।

साई सुपरस्टार रजनीकांत के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘कबाली’ में रजनीकांत की बेटी का किरदार निभाया था। साई को इस रोल के लिए काफी वाहवाही मिली थी। तमिल के अलावा साई ने ‘शिकारू’, ‘अंतिया तीर’ और ‘दक्षिणा’ सहित कई तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है। साई अपने अभिनय के लिए कई अवार्ड हासिल कर चुकी हैं। साई के नाम साउथ के दो फिल्मफेयर अवार्ड हैं।

कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग, शर्मिला व सिमी ने की शिरकत

इस समय फ्रांस की धरती पर कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 जारी है। इसके क्लासिक्स सेक्शन में भारतीय सिनेमा की महान धरोहर दिग्गज फिल्ममेकर दिवंगत सत्यजीत रे की साल 1970 की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की भव्य स्क्रीनिंग हुई। इस खास मौके पर फिल्म की दो प्रमुख एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और सिमी गरेवाल भी रेड कार्पेट पर नजर आईं। उनके साथ हॉलीवुड के चर्चित फिल्ममेकर और सत्यजीत रे के लंबे समय से प्रशंसक वेस एंडरसन भी थे।

स्क्रीनिंग से पहले एंडरसन ने व्यक्तिगत रूप से इस फिल्म का परिचय दिया और सत्यजीत के सिनेमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा हस्ताक्षरित कोई भी चीज संजोने लायक है लेकिन 'Days and Nights in the Forest' एक दुर्लभ रत्न है। जाति, लिंग, आधुनिकता और आत्म-खोज के विषयों पर इतनी संवेदनशीलता से बनी यह फिल्म आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। कांस फिल्म फेस्टिवल से डाइट सब्या ने फ्रेंच रिवेरा में शर्मिला और सिमी की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

शर्मिला ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी और सिमी ने ऑफ व्हाइट रंग का आउटफिट कैरी किया। इस दौरान शर्मिला के साथ उनकी बेटी सबा पटौदी भी थीं। फिल्म के प्रीमियर के दौरान इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और दिग्गज अभिनेत्रियों को सम्मान दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी