न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हारे हुए जनरल को पाकिस्तान ने दी एक और नकली 'पदवी', आसिम मुनीर को मिला प्रमोशन

ऑपरेशन सिदूर में हार के बावजूद पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया। जानें प्रमोशन के पीछे की राजनीति और विवाद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 8:29:24

हारे हुए जनरल को पाकिस्तान ने दी एक और नकली 'पदवी', आसिम मुनीर को मिला प्रमोशन

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर को पदोन्नति दी गई है। ऑपरेशन सिदूर में करारी हार के बावजूद उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाज़ा गया है। यह फैसला पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई संघीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस अहम बैठक के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण हालातों की भी समीक्षा की गई। जनरल अयूब खान के बाद, आसिम मुनीर पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बन गए हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि जहां अयूब खान ने खुद को यह पदवी दी थी, वहीं आसिम मुनीर को यह उपाधि कैबिनेट की आधिकारिक मंजूरी से दी गई है।

"हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते" — दो राष्ट्र सिद्धांत पर मुनीर का बयान

पहलगाम आतंकी हमले से कुछ दिन पहले, आसिम मुनीर ने दो राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन करते हुए कहा था कि हिंदू और मुसलमान साथ नहीं रह सकते। उन्होंने कहा, "हमारे पूर्वजों ने महसूस किया कि हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारे विचार, धर्म और परंपराएं एक-दूसरे से भिन्न हैं। यही सोच पाकिस्तान की बुनियाद है।" मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान की हर पीढ़ी ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया है और आने वाली पीढ़ियों को भी इस "हकीकत" को समझना चाहिए। उनका उद्देश्य राष्ट्रवादी भावना को जगाना था, लेकिन कश्मीर पर दिए गए उनके बयान ने भारत में नाराज़गी और गुस्सा बढ़ा दिया।

भारतीय सेना का जवाब – ऑपरेशन सिदूर में घुसकर मारा

मुनीर के भड़काऊ बयान के कुछ दिन बाद ही, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। साथ ही, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहे सैनिकों को भी जवाब दिया और आर्मी कैंप व एयरबेस को ध्वस्त कर दिया। इसके बावजूद पाक सरकार अपनी कथित "सफलता" का गुणगान कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि भारत ने पाकिस्तान की रणनीति को पूरी तरह विफल कर दिया।

नाकाम सेनाध्यक्ष के बावजूद प्रमोशन

भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी क्षति हुई, जिसे वह लंबे समय तक भूल नहीं पाएगा। भारत ने यह भी प्रमाणित किया कि मेड इन इंडिया हथियारों ने तुर्किए और चीन से मिले पाकिस्तानी हथियारों को पीछे छोड़ दिया। इसके बावजूद, आसिम मुनीर जैसे असफल सेनाध्यक्ष को प्रमोशन देकर पाकिस्तान सरकार ने सैन्य प्रतिष्ठान की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एयर चीफ मार्शल का कार्यकाल भी बढ़ाया गया

पाकिस्तानी सरकार ने एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्दू का कार्यकाल भी बढ़ाने का फैसला किया है। 2022 से 11वें सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यरत सैयद आसिम मुनीर का कार्यकाल नवंबर 2024 में तीन साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया था। सेनाध्यक्ष बनने से पहले वे ISI प्रमुख भी रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब