Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को बताया ‘छोटा युद्ध’, BJP ने दिया करारा जवाब

खड़गे ने पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 पर्यटकों की मौत को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को एक "छोटा युद्ध" करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार को पहले से हमले की आशंका थी, तो आम जनता को आगाह क्यों नहीं किया गया?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 6:55:01

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को बताया ‘छोटा युद्ध’, BJP ने दिया करारा जवाब

कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से तीन दिन पहले खुफिया जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया।

खड़गे ने पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 पर्यटकों की मौत को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को एक "छोटा युद्ध" करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार को पहले से हमले की आशंका थी, तो आम जनता को आगाह क्यों नहीं किया गया?

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी 17 अप्रैल को कश्मीर जाने वाले थे, लेकिन खुफिया एजेंसियों ने उन्हें आगाह किया कि वहां व्यापक हिंसा हो सकती है। इसके बाद दौरा चुपचाप रद्द कर दिया गया। मेरा सवाल है—क्या आपको इस बारे में जानकारी थी या नहीं? और अगर थी, तो फिर जनता को क्यों नहीं बताया गया? अगर समय रहते चेतावनी दी जाती, तो 26 निर्दोष लोगों की जान बच सकती थी।”

खड़गे ने आगे कहा, “आज देश के अलग-अलग हिस्सों में जो ये छुटपुट युद्ध हो रहे हैं, उनमें पाकिस्तान ने हर स्तर पर भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की है, और इसमें उसे चीन का परोक्ष समर्थन भी मिला है।”

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष रखने के लिए बहु-पक्षीय प्रतिनिधिमंडलों को विदेश भेजने के फैसले पर खड़गे ने कहा, “प्रधानमंत्री ने यह ऐलान किया कि प्रतिनिधिमंडल विदेश जाएगा, लेकिन इस पर हमसे कोई चर्चा नहीं की गई। फिर भी हमने इसका विरोध नहीं किया—क्योंकि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। हमारे प्रतिनिधि अब विभिन्न देशों में जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य देश की सुरक्षा है, राजनीतिक लाभ कमाना नहीं।”

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर यह भी आरोप लगाया कि जब देश में 26 नागरिक मारे गए, तब वे बिहार में राजनीतिक रैली करने में व्यस्त थे।

उन्होंने कहा, “दो सर्वदलीय बैठकें हुईं, लेकिन प्रधानमंत्री ने इनमें भाग नहीं लिया। अगर हम उन बैठकों में नहीं जाते, तो हमें ‘देशद्रोही’ कहा जाता। लेकिन जब मोदी नहीं जाते, तो उसे 'देशभक्ति' कहा जाता है। ये दोहरा मापदंड क्यों?”
वहीं, खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को ‘छोटा युद्ध’ कहना न केवल देश के साथ धोखा है, बल्कि हमारी सेनाओं की बहादुरी का अपमान भी है।

पात्रा ने कहा, “खड़गे जी कह रहे हैं कि यह छोटा युद्ध था। क्या खड़गे और राहुल गांधी यह नहीं समझते कि हमारी सेना पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर चुकी है, 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं? पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई के बाद उनके 11 एयरबेस तबाह कर दिए गए हैं और आज पाकिस्तान कराह रहा है। और आप कह रहे हैं कि यह छोटा युद्ध था? यह देश और हमारी सेना के पराक्रम के साथ विश्वासघात है।”


राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
शेयर बाजार: सेंसेक्स 512 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,291 पर बंद; विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिला सहारा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; सभी क्रू सुरक्षित
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology