न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: एक साथ चार मोबाइल दुकानों के टूटे ताले, चोर ले उड़े मोबाइल और नकदी

कोटा के महावीर नगर क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चार मोबाइल दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने नकदी और मोबाइल फोन ले उड़े। पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 5:50:38

कोटा: एक साथ चार मोबाइल दुकानों के टूटे ताले, चोर ले उड़े मोबाइल और नकदी

राजस्थान के कोटा शहर में महावीर नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ चार मोबाइल शॉप को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटनाएं महावीर नगर सेकंड में सब्जी मंडी और डिस्पेंसरी के पास स्थित मोबाइल दुकानों में बुधवार देर रात को हुईं। चोर बेखौफ होकर आए और चार दुकानों के ताले तोड़ दिए।

थानाधिकारी रमेश कविया ने जानकारी दी कि चार दुकानों के ताले अज्ञात चोरों द्वारा तोड़े गए हैं, जिनमें से एक दुकान में चोरी की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ितों से लिखित में शिकायत भी प्राप्त हुई है।

मोबाइल शॉप संचालक श्याम नागर ने बताया कि चोरों के हौसले बेहद बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की गश्त अब मुख्य बाजारों में दिखाई नहीं देती। चोरों ने लोहे की रॉड या सरिए से तालों को तोड़कर दुकानों में प्रवेश किया और नकदी व मोबाइल चुरा लिए। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरी तसल्ली से चोरी की और हर दुकान को खंगाल डाला।

गुरुवार सुबह जब आस-पास के लोगों ने दुकानों के शटर टूटे हुए देखे, तो तुरंत दुकान मालिकों को सूचना दी गई। इसके बाद महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया।

मोबाइल दुकानदार दीपक पारेता ने बताया कि चोरी में मोबाइल फोन और कुछ हजार रुपए की नकदी गायब हुई है। चोरी की घटनाएं बाबा मोबाइल (सब्जी मंडी रोड), डिस्पेंसरी के पास स्थित दो मोबाइल दुकानों और एक अन्य दुकान में हुईं। चोरों ने दुकानों में घुसकर सामान बिखेर दिया और कीमती सामानों को खोजकर ले गए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पीड़ित दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर नाराजगी जताई है और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?