न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्लभ ऑपरेशन! जयपुर के SMS अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी के पेट से निकाला दुनिया का सबसे लंबा बालों का गुच्छा

जयपुर के SMS अस्पताल में डॉक्टरों ने एक दुर्लभ सर्जरी कर 14 वर्षीय किशोरी के पेट से 210 सेंटीमीटर लंबा बालों का गुच्छा निकाला। यह अब तक का दुनिया का सबसे लंबा ट्राइकोबेजोआर बताया जा रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 5:53:53

दुर्लभ ऑपरेशन! जयपुर के SMS अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी के पेट से निकाला दुनिया का सबसे लंबा बालों का गुच्छा

जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में डॉक्टरों ने एक दुर्लभ सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में यूपी के आगरा जिले के पास स्थित बरारा गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी के पेट से चिकित्सकों ने 210 सेंटीमीटर लंबा ट्राइकोबेजोआर (बालों का गुच्छा) बाहर निकाला। डॉक्टरों का दावा है कि यह अब तक का विश्व का सबसे लंबा ट्राइकोबेजोआर है। इससे पूर्व तक का रिकॉर्ड 180 सेंटीमीटर लंबा था।

किशोरी, जो 10वीं कक्षा की छात्रा है और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती है, को वर्षों से मिट्टी, लकड़ी के टुकड़े, चॉक और धागा खाने की आदत थी। यह आदत उसने छठी कक्षा में अन्य बच्चों की देखा-देखी शुरू की थी।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा मामला: डॉक्टर का मत

etvbharat की खबर के अनुसार डॉ. जीवन कांकरिया ने बताया कि यह मामला मानसिक स्वास्थ्य की एक स्थिति पिका (Pica) से जुड़ा है, जिसमें व्यक्ति न खाने योग्य वस्तुएं खाने लगता है। किशोरी को बीते एक महीने से पेट में दर्द और बार-बार उल्टी की शिकायत हो रही थी। जांच के दौरान पेट में एक सख्त और फैली हुई गांठ पाई गई, जो नाभि और दाहिने ऊपरी पेट क्षेत्र तक फैली थी।

सीईसीटी स्कैन में यह स्पष्ट हुआ कि पेट के भीतर कोई असामान्य वस्तु मौजूद है, जिससे पेट फूला हुआ है। अन्य जांचों के बाद डॉक्टरों ने तुरंत लैपरोटॉमी सर्जरी करने का निर्णय लिया। यह ऑपरेशन करीब दो घंटे तक चला और ख़ास बात यह रही कि इस दौरान किसी रक्त संक्रमण (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) की आवश्यकता नहीं पड़ी।

छोटी आंत तक फैला था बालों का गुच्छा

सर्जरी के दौरान जब डॉक्टरों ने गैस्ट्रोटॉमी की, तो वे चौंक गए। ट्राइकोबेजोआर केवल पेट में सीमित नहीं था, बल्कि वह छोटी आंत के डिस्टल इलियम तक फैला हुआ था। इसे एक ही टुकड़े में निकालना एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि अगर यह टूट जाता, तो इसे निकालने के लिए आंतों में कई स्थानों पर चीरे लगाने पड़ सकते थे।

अब हालत स्थिर, रिकॉर्ड में दर्ज होगा मामला

ऑपरेशन के बाद अब किशोरी की स्थिति स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा क्योंकि यह अब तक का सबसे लंबा ट्राइकोबेजोआर है। बालों का गुच्छा आंतों में पूरी तरह उलझ गया था और इसे सुरक्षित रूप से बाहर निकालना चिकित्सा विज्ञान के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह मामला न केवल चिकित्सा क्षेत्र में सावधानी की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों की आदतों और व्यवहार पर सतर्क निगाह रखने का संदेश देता है।

सर्जरी टीम में कौन-कौन शामिल थे?

इस जटिल लेकिन सफल ऑपरेशन को डॉ. जीवन कांकरिया के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में डॉ. राजेन्द्र बुगालिया, डॉ. देवेंद्र सैनी, डॉ. अमित और डॉ. सुनील चौहान शामिल थे। इसके अलावा, ऑपरेशन के दौरान सहायक स्टाफ शायर और जुगन ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?