न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब मेरा नाम पूरी दुनिया में फेमस..., पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी का शर्मनाक बयान

पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर भारत विरोधी रैली में जहर उगला। पाकिस्तान में आतंकियों और नेताओं के मंच साझा करने पर उठे गंभीर सवाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 1:55:56

अब मेरा नाम पूरी दुनिया में फेमस..., पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी का शर्मनाक बयान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर से भारत विरोधी जहर उगला है। पाकिस्तान में आयोजित एक रैली में वह नेताओं और अन्य आतंकियों के साथ मंच पर नजर आया। इस रैली का आयोजन पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) द्वारा किया गया था, जो पाकिस्तान के परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रखी गई थी। इस दौरान कसूरी ने भड़काऊ भाषण दिए और भारत के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं। इस मंच पर हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद की भी मौजूदगी थी, जिसे भारत ने आतंकी घोषित कर रखा है। कसूरी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि उस पर पहलगाम आतंकी हमले का आरोप है और अब उसका नाम पूरी दुनिया में जाना जाता है।

कसूरी बोला- “अब मेरा नाम पूरी दुनिया में मशहूर है”

सैफुल्लाह कसूरी वही आतंकी है जिसे जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। इस हमले में कुल 26 लोग मारे गए थे, जिनमें 25 हिंदू पर्यटक शामिल थे। हमले के दौरान आतंकियों ने यात्रियों से उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया। यह हमला ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) नामक संगठन ने अंजाम दिया था, जो दरअसल LeT का ही एक नया चेहरा है। कसूरी को खालिद के नाम से भी जाना जाता है। उसने रैली में गर्व से कहा, "मुझे पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड कहा जाता है और इसी वजह से अब मेरा नाम पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है।" इतना ही नहीं, उसने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकवादी मुदस्सिर अहमद के नाम पर एक अस्पताल, सेंटर और सड़क बनाने की घोषणा भी की। भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, मुदस्सिर उन्हीं आतंकियों में से एक था जिन्हें भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में ढेर कर दिया था।

तलहा सईद ने भी रैली में दिया जहर भरा भाषण

इस रैली में लश्कर सरगना हाफिज सईद के बेटे तलहा सईद ने भी हिस्सा लिया। वह भारत की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में 32वें नंबर पर है। तलहा ने भाषण की शुरुआत ‘नारा-ए-तकबीर’ से की और जिहादी नारे लगाए। 2024 में उसने लाहौर की एनए-122 सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गया। वह PMML से जुड़ा हुआ है, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक चेहरा माना जाता है। हाल के समय में इस संगठन ने भारत विरोधी बयानबाजी तेज कर दी है और लाहौर, कराची, इस्लामाबाद तथा फैसलाबाद जैसे बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन किए हैं। यह संगठन हाफिज सईद की रिहाई की मांग कर रहा है और भारत के खिलाफ सिंधु जल संधि रोकने की धमकी भी दे चुका है।

LeT का नया चेहरा बना PMML, पाकिस्तान में आतंक को मिल रहा राजनीतिक सहारा

LeT को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद वह पाकिस्तान में नाम और रूप बदलकर अपनी गतिविधियाँ जारी रखता है। इसमें PMML जैसे संगठनों की भूमिका अहम होती जा रही है। PMML न केवल राजनीतिक मंच पर आतंकियों को समर्थन देता है बल्कि चुनावों में भी उन्हें टिकट देता है। हाफिज सईद, जो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वैश्विक आतंकी है और 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है, उसका बेटा अब राजनीतिक मंच से भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब