न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रात को सोने से पहले करें ये 6 खास काम, सुबह पाएं मखमली और मुलायम बाल

रात को सोने से पहले करें ये 6 आसान हेयर केयर टिप्स, जिससे आपको सुबह मखमली और मुलायम बाल मिलेंगे। जानिए हल्का तेल लगाना, बाल सुलझाना, सिल्क तकिया कवर का उपयोग और स्कैल्प मसाज के फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 3:41:41

रात को सोने से पहले करें ये 6 खास काम, सुबह पाएं मखमली और मुलायम बाल

मुलायम और सिल्की बाल पाने के लिए सिर्फ शैम्पू और कंडीशनर लगाना काफी नहीं होता। इसके लिए एक सही हेयर केयर रूटीन (Haircare Tips for Smooth Hair) को अपनाना बेहद जरूरी है। खासकर रात में की गई हेयर केयर अधिक असरदार मानी जाती है, क्योंकि इसी समय बालों की मरम्मत यानी रिपेयरिंग प्रक्रिया चलती है। अगर आप रात में कुछ खास हेयर केयर हैक्स (Night Haircare Hacks) अपनाएं, तो आपके बाल न सिर्फ मुलायम और चमकदार बन सकते हैं, बल्कि पहले से अधिक मजबूत भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन-से जरूरी स्टेप्स हैं जिन्हें सोने से पहले अपनाकर आप अपने बालों की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

मुलायम और घने बालों के लिए रात में क्या करें? (Hair Care While Sleeping)

# हल्का ऑयल या सीरम लगाएं

रात के वक्त बाल प्राकृतिक रूप से खुद की मरम्मत करते हैं। ऐसे में अगर आप बालों को थोड़ी मात्रा में हल्के तेल या सीरम से पोषण दें, तो उनका टेक्सचर बेहतर हो सकता है। नारियल और बादाम का तेल हल्का होता है, जो रात में लगाने के लिए उपयुक्त है। अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है, तो ऑयल की जगह आप वॉटर-बेस्ड सीरम का विकल्प चुन सकते हैं। इससे बाल चिपचिपे भी नहीं होंगे और नमी भी बनी रहेगी।

# सोने से पहले बालों को अच्छी तरह सुलझाएं

उलझे बाल नींद के दौरान और अधिक उलझ सकते हैं, जिससे टूटने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सोने से पहले मोटे दांतों वाली कंघी से बालों को अच्छे से सुलझा लें। इससे बालों का टूटना कम होगा और सुबह उठकर उन्हें संभालना भी आसान हो जाएगा। लकड़ी की कंघी बालों के लिए ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है, इसलिए इसका उपयोग करें।

# सिल्क या सैटिन के तकिए का कवर इस्तेमाल करें

कॉटन तकिए के कवर से बालों में रगड़ ज्यादा होती है, जिससे बाल रूखे, फ्रिज़ी और टूटने वाले बन जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए सिल्क या सैटिन के तकिए कवर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। ये न केवल बालों को रगड़ से बचाते हैं, बल्कि बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाए रखते हैं।

# लीव-इन कंडीशनर या ओवरनाइट हेयर मास्क लगाएं

अगर आपके बाल ज्यादा ड्राय हैं और उनमें चमक या नमी की कमी है, तो रात को सोते समय लीव-इन कंडीशनर या ओवरनाइट हेयर मास्क लगाना बेहद फायदेमंद होता है। आप चाहें तो घर पर बना एलोवेरा जेल आधारित हेयर मास्क भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देता है और मुलायम बनाता है।

# ढीली चोटी बनाकर सोएं

खुले बाल नींद के दौरान ज्यादा टूटते और उलझते हैं। इसलिए रात को बालों को ढीली चोटी या ब्रैड में बांधकर सोएं। ध्यान रखें कि चोटी बहुत टाइट न हो, वरना सिर में दर्द हो सकता है। ढीली चोटी बालों को व्यवस्थित रखती है, उनकी सुरक्षा करती है और सुबह कम उलझे हुए मिलते हैं।

# स्कैल्प मसाज जरूर करें

रात में सोने से पहले हल्की स्कैल्प मसाज करने से सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ को मदद मिलती है। इसके लिए आप हल्के तेल या सीरम का उपयोग कर सकते हैं और उंगलियों की मदद से 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। यह न केवल बालों के लिए लाभकारी है, बल्कि तनाव को भी कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत