न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कमल हासन को मिला एक दिन का अल्टीमेटम, कन्नड़ भाषा पर दिए बयान पर नहीं मांगी माफी तो ‘ठग लाइफ’ पर कर्नाटक में लगेगा बैन

कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए बयान के बाद विवाद गहराया। अगर एक दिन में माफी नहीं मांगी गई तो फिल्म ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में हो सकती है बैन। जानिए KFCC का क्या है पूरा फैसला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 5:43:38

 कमल हासन को मिला एक दिन का अल्टीमेटम, कन्नड़ भाषा पर दिए बयान पर नहीं मांगी माफी तो ‘ठग लाइफ’ पर कर्नाटक में लगेगा बैन

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन अपने एक विवादित बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं। उन्होंने हाल ही में कन्नड़ भाषा को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। अब मामला इतना बढ़ गया है कि अगर उन्होंने एक दिन के भीतर माफी नहीं मांगी, तो उनकी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में बैन कर दिया जाएगा। यह निर्णय कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स (KFCC) की आपात बैठक के बाद लिया गया है।

कमल हासन इन दिनों अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने एक बयान में कहा कि कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल भाषा से हुई है। उनके इस बयान ने विवाद को जन्म दे दिया। कन्नड़ भाषी समूहों ने इसे अपमानजनक माना और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इसी विवाद के चलते 29 मई की सुबह KFCC की एक बैठक बुलाई गई थी।

KFCC अध्यक्ष का बयान

KFCC के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने मीडिया से बातचीत में बताया, "कई कन्नड़ संगठनों ने कमल हासन की फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है। इसलिए हमने मीटिंग कर यह निर्णय लिया है कि यदि 30 मई तक वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो उनकी फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। हमने उनके बयान को गंभीर रूप से आपत्तिजनक माना है और हम उनसे संपर्क करके बात करने का प्रयास कर रहे हैं।"

पूर्व अध्यक्ष सा. रा. गोविंदु ने क्या कहा?

KFCC के पूर्व अध्यक्ष सा. रा. गोविंदु ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “हमें कमल हासन के लिए कोई हमदर्दी नहीं है। अगर उन्होंने कल तक माफी नहीं मांगी, तो KFCC उनकी फिल्म को कर्नाटक में रिलीज की इजाजत नहीं देगा।”

एक्ट्रेस जयमाला का रुख

इस मामले पर कन्नड़ अभिनेत्री जयमाला का भी बयान आया है, जो 2008 से 2010 तक KFCC की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने कहा, “भाषा से जुड़ा कोई भी विवाद हो तो सभी कन्नड़भाषी लोगों को एकजुट होना चाहिए। यही हमारी जिम्मेदारी है। कमल हासन ने यह बयान जानबूझकर दिया हो या अनजाने में, लेकिन यह बिल्कुल गलत था।”

कमल हासन की सफाई

बुधवार को कमल हासन ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, “मैंने वह बात प्यार में कही थी और प्यार कभी कुछ मांगता नहीं है।”

अब देखने वाली बात यह होगी कि कमल हासन इस अल्टीमेटम पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को रिलीज़ होने वाली है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह विवाद इसके प्रदर्शन पर असर डालता है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी