न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर मां ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन

मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की आज गुरुवार (29 मई) को तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 2:13:37

2 News : सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर मां ने शेयर की इमोशनल पोस्ट, इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन

मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की आज गुरुवार (29 मई) को तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उन्हें चाहने वाले फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से सिद्धू को याद कर अलग-अलग तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिद्धू की मां चरण कौर ने एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा, “बेटा सोच से परे और सबसे अलग था, फिर भी उन्होंने तुम्हें मार दिया, क्योंकि तुम सबसे अलग जीते थे। शुभ, कभी तुम जन्म लेने के बाद तीन दिन के, फिर तीन महीने के और कभी तीन साल के हुए और हमारी जिंदगी में तुम्हारी दस्तक ने हमारी हर मुश्किल से लड़ने की ताकत बढ़ा दी थी।

हमने हर कठिनाई तुम्हारा चेहरा देख-देखकर हंसते-हंसते पार की, लेकिन आज तुम्हारी तस्वीर से बातें करते हुए तीन साल बीत गए हैं, और तुम्हारा इंसाफ का इंतजार करते हुए भी। इन तीन सालों में जब कभी भी इंसाफ मिलने की कोई एक किरण दिखाई दी, उसे बुरी तरह से तोड़ दिया गया। इन तीन सालों में हमारे केस से संबंधित बेहद आपत्तिजनक गतिविधियां इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर की गईं, जिन पर हमारी सख्त कार्रवाई की उम्मीद भी व्यर्थ गई। बेटा, पर फिर भी हम कभी डगमगाएंगे नहीं, हम अपने हक के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे… शुभ।”

उल्लेखनीय है कि 29 मई 2022 को सिद्धू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू अपने घर से काली थार गाड़ी लेकर बिना सिक्योरिटी के निकले थे। बदमाशों ने उन्हें जवाहर के गांव में घेर लिया और 30 से ज्यादा गोलियां चलाईं, जिनमें से 19 गोलियां सिद्धू को लगी थीं। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। इसके बाद अब तक पुलिस इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ समेत कुल 36 लोगों को नामजद कर चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 30 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है फिर भी मुख्य आरोपी सजा से दूर हैं। सिद्धू के परिवार और फैंस को आज भी न्याय का इंतजार है। उनके पिता चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं और सिद्धू के फैंस हत्यारों को सजा देने की मांग कर रहे हैं।

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर थे राजेश विलियम्स, दोस्त रजनीकांत ने भी दी श्रद्धांजलि

हाल ही एक्टर मुकुल देव और फिल्म डायरेक्टर रोनो मुखर्जी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब मशहूर साउथ इंडियन एक्टर राजेश विलियम्स का भी निधन हो गया है। वे बिजनेसमैन भी थे। राजेश ने कई तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया। राजेश की मौत की पुष्टि उनके भतीजे ने की। जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार (29 मई) सुबह राजेश ने लो ब्लेड प्रेशर की शिकायत की थी, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

उनके बेटी दिव्या और बेटा दीपक हैं। उनकी पत्नी ओन सिल्विया वंथिरयार का साल 2012 में ही निधन हो गया था। राजेश के बेटे ने साल 2014 में फिल्मी करिअर की शुरुआत की थी। अपने दोस्त राजेश के लिए रजनीकांत ने भी पोस्ट लिखी है, जो तेजी से वायरल हो रही है। रजनीकांत ने लिखा, ‘’मैं अपने करीबी दोस्त, एक्टर राजेश की असामयिक मृत्यु की खबर से स्तब्ध हूं।

इससे बहुत मानसिक पीड़ा हुई। वो एक अद्भुत व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।” बता दें राजेश ने अपने करिअर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'थन्नीर थन्नीर', 'अंधा 7 नाटकल' और 'पयानांगल मुदिवाधिलाई' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी