न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किचन में कॉकरोच की बढ़ती संख्या से परेशान? राहत देंगे ये 7 असरदार घरेलू उपाय

अगर किचन में कॉकरोच की बढ़ती तादाद से परेशान हैं तो अपनाएं ये 7 असरदार घरेलू नुस्खे। बोरिक एसिड, नीम तेल, तेजपत्ता और अन्य उपायों से मिलेगा कॉकरोच से छुटकारा और किचन रहेगा साफ-सुथरा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 1:45:30

किचन में कॉकरोच की बढ़ती संख्या से परेशान? राहत देंगे ये 7 असरदार घरेलू उपाय

अगर रसोई को साफ-सुथरा रखने की आपकी सारी मेहनत वहां घूमते कॉकरोच की वजह से बेकार जा रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ कारगर घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, रसोई में रखे खाने-पीने की चीजें और वहां मौजूद नमी कॉकरोच को आकर्षित करती हैं। ये कीट न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि भोजन को दूषित करके आपको बीमार भी कर सकते हैं। ऐसे में कॉकरोच को जल्दी से जल्दी किचन से बाहर करना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप भी साफ-सफाई और सेहत के इन दुश्मनों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए ये आसान किचन टिप्स आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।

इन 7 घरेलू उपायों से मिलेगा कॉकरोच से छुटकारा:

1. बोरिक एसिड का प्रयोग करें

बोरिक एसिड कॉकरोच को खत्म करने का बेहद असरदार तरीका है। इसके लिए बराबर मात्रा में आटा, चीनी और बोरिक एसिड मिलाकर छोटे-छोटे गोले बना लें। इन गोलों को उन स्थानों पर रखें, जहां कॉकरोच अक्सर दिखाई देते हैं। जब ये कीट इस मिश्रण को खाएंगे, तो मर जाएंगे। ध्यान रखें कि ये गोले बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

2. बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण

कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए एक समान मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाकर रसोई के कोनों और संभावित जगहों पर छिड़क दें। चीनी उन्हें आकर्षित करती है, जबकि बेकिंग सोडा उनके शरीर में गैस बनाकर उन्हें खत्म कर देता है।

3. नीम का तेल स्प्रे करें

नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में काम करता है। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार करें और रसोई, बाथरूम या अन्य उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच छिपते हैं। यह उन्हें दूर भगाने में मदद करता है।

4. साबुन और पानी का उपयोग

थोड़ा सा साबुन पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसे सीधे कॉकरोच पर छिड़कें। यह उनके श्वसन प्रणाली को ब्लॉक कर देता है, जिससे उनकी मौत हो जाती है।

5. तेजपत्ता रखें

तेजपत्ता की तेज खुशबू कॉकरोच को दूर भगाने में कारगर है। इसे अलमारी, किचन के कोनों और उन जगहों पर रखें, जहां ये कीट अक्सर दिखते हैं। यह एक सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है।

6. रसोई की नियमित सफाई जरूरी

खाना बनाने के बाद रसोई को अच्छे से साफ करें। डस्टबिन को ढंक कर रखें और रोज़ाना कचरा बाहर फेंकें। साथ ही रात में बर्तन गंदे छोड़ने से बचें। सफाई ही पहला कदम है कॉकरोच से मुक्ति का।

7. पेपरमिंट ऑयल का स्प्रे बनाएं

पेपरमिंट ऑयल की तीखी गंध कॉकरोच को पसंद नहीं होती। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार करें और दरारों, कोनों या उन जगहों पर छिड़कें, जहां कॉकरोच छिप सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें