न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार हॉरर जोनर में नजर आई काजोल, फिल्म माँ का दमदार ट्रेलर जारी

अजय देवगन के बैनर तले बनी फिल्म माँ का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें काजोल एक उग्र माँ और काली का रूप लेकर अपनी बेटी को बचाती नजर आती हैं। इस सुपरनैचुरल हॉरर ड्रामा में आर. माधवन फिर से नकारात्मक भूमिका में हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 4:29:40

पहली बार हॉरर जोनर में नजर आई काजोल, फिल्म माँ का दमदार ट्रेलर जारी

अजय देवगन के बैनर तले बनी फिल्म माँ का ट्रेलर जारी हो गया है। सुपर नैचुरल ड्रामा को लेकर कहा जा रहा है कि यह बीते वर्ष आई अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म शैतान का दूसरा भाग है। जहाँ शैतान में अजय देवगन अपनी बेटी को बचाते नजर आए थे, वहीं माँ में काजोल अपनी बेटी को बचाती नजर आ रही हैं। दोनों ही फिल्मों में आर माधवन ने नकारात्मक भूमिका निभाई है। हालांकि अजय देवगन कह चुके हैं कि शैतान का काजोल की फिल्म माँ से कोई लिंक नहीं है। यह एक अलग फिल्म है और शैतान एक अलग फिल्म है।

गुरुवार को उनकी आने वाली हॉरर फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ, जिसमें वह अपनी बेटी को अंधेरे, डर और शाप से बचाने के लिए एक उग्र माँ और काली का रूप लेती नजर आती हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक घने जंगल के बीच से गुजरती काजोल और उनकी बेटी की कार से।

बेटी पीरियड्स के दर्द की शिकायत करती है और काजोल उसे दिलासा देती हैं कि वे जल्द रुक जाएंगे। लेकिन तभी एक रहस्यमयी व्यक्ति उनकी कार की खिड़की से टकरा जाता है और दोनों चंदनपुर नाम की एक रहस्यमयी जगह में फंस जाती हैं। यहां से शुरू होता है काले रहस्यों और डरावनी घटनाओं का सिलसिला। काजोल अपनी बेटी को साफ कहती हैं कि वह बिना उनकी परमिशन के कहीं बाहर न जाए, फिर सामने आता है एक शापित पेड़, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहाँ बुरी आत्माएँ रहती हैं और कई लड़कियाँ वहां से गायब हो चुकी हैं।

क्रोध में बदलता मातृत्व

जैसे-जैसे घटनाएं भयावह होती जाती हैं, काजोल का मातृत्व क्रोध में बदल जाता है। वह ऐलान करती हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह अपनी बेटी को इस अभिशाप का शिकार नहीं बनने देंगी। वह एक आम मां से 'काली' का रूप ले लेती हैं और बुरी शक्तियों से टकराने के लिए तैयार हो जाती हैं।

फिल्म में कौन-कौन है?

फिल्म 'मां' में काजोल मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से काजोल तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनके अलावा फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह और सूर्य शिखा दास हैं। हाल ही में काजोल ने कहा था कि फिल्म में उनका किरदार सबसे जबरदस्त होगा। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले काजोल ने 28 जून को लिखा था, 'जब एक मां टूट जाती है, तो एक देवी का जन्म होता है।'

फिल्म से जुड़ी अहम बातें

काजोल की यह फिल्म एक हॉरर, सुपरनैचुरल ड्रामा है। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है, जो पहले भी हॉरर और थ्रिलर में अपने निर्देशन के लिए सराहे जा चुके हैं। फिल्म का निर्माण अजय देवगन और ज्योति सुब्बारायण ने किया है। साईविन क्वाड्रास ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है, म्यूजिक दिया है हर्ष उपाध्याय, रॉकी खन्ना और शिव मल्होत्रा ने।

ट्रेलर डरावना कम और रहस्य रोमांच का संगम ज्यादा नजर आता है। ट्रेलर से यह स्पष्ट नहीं होता है कि वह खूनी पेड़ क्योंकर युवा लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ट्रेलर में दिखाए गए दृश्य इस बात का संकेत देते हैं कि रहस्य रोमांच से भरी यह फिल्म दर्शकों को डराने में कम लेकिन रहस्यमयी घटनाओं के चलते जरूर अपने साथ जोड़ने में सफल होगी। आजकल निर्माता निर्देशक हॉरर जॉनर में ज्यादा हाथ आजमाने लगे हैं। इसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है।

फैंस की प्रतिक्रिया

ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी। एक दर्शक ने लिखा, 'काजोल को इस तरह की भूमिका में देखना बहुत ताजगी देने वाला है, यह ट्रेलर बहुत गंभीर और डरावना लग रहा है।' वहीं एक और फैन ने कहा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि प्रोडक्शन हाउस अब एक्शन और रोमांस से हटकर हॉरर जैसी विधाओं को भी एक्सप्लोर कर रहे हैं।'

कब रिलीज होगी फिल्म?

काजोल की यह हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘मां’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में भी रिलीज होगी। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में उत्सुकता जगा दी है, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म सिनेमाघरों में कितना डर और ड्रामा लेकर आती है।

फिल्म को शैतान से जोड़ा जा रहा है

फिल्म मां को 'शैतान' से जोड़ा जा रहा है। आर माधवन ने फिल्म 'शैतान' में निगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म में भी आर माधवन निगेटिव रोल में हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म के निर्माता अजय देवगन ने भी कहा है कि इस फिल्म को 'शैतान' से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी