न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर हिम्मत है तो कल करा लें चुनाव..., पीएम मोदी को ममता बनर्जी का खुला चैलेंज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो कल ही चुनाव करा लें। जानिए उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस के तीखे जवाब, नीति आयोग से दूरी और चाय बागानों से जुड़े सवालों के बारे में विस्तार से।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 5:27:38

अगर हिम्मत है तो कल करा लें चुनाव..., पीएम मोदी को ममता बनर्जी का खुला चैलेंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में आयोजित एक जनसभा से बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रधानमंत्री के बयानों पर पलटवार किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा, "अगर हिम्मत है तो कल ही चुनाव करवा लें, हम पूरी तरह तैयार हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी की सभा में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ‘ऑपरेशन बांग्ला’ की तुलना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से करते हुए तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। इस पर ममता ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “हम 'ऑपरेशन बांग्ला' के लिए तैयार हैं। आप कल ही वोटिंग करा लें, हम मुकाबले को तैयार हैं। बंगाल की सत्ता भाजपा को कभी नहीं मिलेगी।”

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर सीधा हमला

ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री पर करारा प्रहार करते हुए कहा, “मैं आपको खुली चुनौती देती हूं। आप चुनाव से पहले यहां इसलिए आए हैं क्योंकि आज बंगाल सुरक्षित है। आप यहां लोगों को गुमराह करने, बदनाम करने और साजिश रचने के लिए आते हैं। मणिपुर में जहां हालत बदतर हैं, वहां आप इतने लंबे समय से क्यों नहीं गए?”

उन्होंने आगे कहा, “जब विपक्ष देश के हित में बोल रहा है और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठा रहा है, उस वक्त प्रधानमंत्री विपक्ष पर हमला कर रहे हैं। क्या यह राजनीति का समय है? विपक्ष का सम्मान नहीं करना लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।”

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मुरशिदाबाद और मालदा की घटनाओं के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने 100 दिन के रोजगार की मजदूरी नहीं दी और आवास योजना के लिए भी पैसे रोके गए हैं। उन्होंने सवाल किया, “गरीबों का क्या दोष है?”

नीति आयोग की बैठक में भाग न लेने की दी वजह

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि उन्होंने नीति आयोग की बैठक में भाग क्यों नहीं लिया। उन्होंने कहा, “आयुष्मान योजना की लागत का 40 प्रतिशत हमें देना पड़ता है, जबकि हमारी अपनी स्वास्थ्य योजना पहले से मौजूद है। मैं आपको क्यों भुगतान करूं?”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं रेल मंत्री थी (2009-10), तब मैंने मेट्रो परियोजनाओं पर तेजी से काम करके पैसे बचाए थे। अगर मैं अब भी उस पद पर होती, तो एक साल में परियोजना पूरी कर देती। आपने इतने साल क्यों लगा दिए?”

नेताजी और बंगाल के अपमान का लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर यह कहते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की योजना आयोग को हटाकर उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा, “नेताजी, गांधी और आंबेडकर जैसे महान नेताओं को आप भूल गए हैं। पिछली बार मेरी आवाज तक बंद कर दी गई थी। क्या यह बंगाल का अपमान नहीं है?”

उन्होंने सवाल उठाया, “अगर आप हमें बोलने का मौका नहीं देंगे, तो हम नीति आयोग की बैठक में क्यों जाएं? हम सम्मान चाहते हैं। अगर आप हमारा सम्मान नहीं करेंगे तो हम सहयोग नहीं करेंगे।”

चाय बागानों को लेकर भी उठाए सवाल

अंत में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर चाय बागानों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आपने वादा किया था कि आप चाय बागान खोलेंगे, लेकिन पिछले दस वर्षों में एक भी नया चाय बागान नहीं खोला गया। मैं पूछती हूं, आपने पिछले पांच वर्षों में कितने चाय बागान खोले हैं?”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती