न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलीपुरद्वार में गरजे पीएम मोदी, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला

अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने अलीपुरद्वार और कूचबिहार के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी, जिससे 2.5 लाख घरों तक पाइप गैस की सुविधा पहुंचेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 29 May 2025 3:25:34

अलीपुरद्वार में गरजे पीएम मोदी, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला

अलीपुरद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार को 'निर्मम' बताते हुए आरोप लगाया कि टीएमसी गरीबों और आम जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है। मंच से पीएम मोदी ने कहा, "बंगाल की जनता अब कह रही है – मची है चीख पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार।"

अपने संबोधन में पीएम ने मुर्शिदाबाद और मालदा की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने अलीपुरद्वार और कूचबिहार के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी, जिससे 2.5 लाख से अधिक घरों तक पाइप गैस की सुविधा पहुंचाई जाएगी। पीएम ने इसे स्वच्छ ऊर्जा और डोरस्टेप डिलीवरी का एक मजबूत उदाहरण बताया।

आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से देशभर में करोड़ों गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने इसे लागू नहीं होने दिया। इसी तरह, प्रधानमंत्री आवास योजना में भी 'कट मनी' के कारण लाखों परिवार घर से वंचित रह गए हैं।

विश्वकर्मा योजना को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह योजना हुनरमंद लोगों को सशक्त बनाने के लिए है, लेकिन बंगाल में आठ लाख आवेदन लंबित हैं क्योंकि टीएमसी इसे लागू नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार शिक्षकों और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिससे हजारों करियर अधर में लटक गए हैं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों की मेहनत की कमाई भी सुरक्षित नहीं है। दोषियों को बचाने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की पूर्वोदय नीति का हवाला देते हुए बताया कि बंगाल में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। उन्होंने दुर्गापुर एक्सप्रेसवे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के आधुनिकीकरण की भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का समग्र विकास भारत के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। उन्होंने अलीपुरद्वार की सांस्कृतिक विरासत और भौगोलिक महत्ता को रेखांकित करते हुए बंगाल को ज्ञान, नवाचार और 'मेक इन इंडिया' का केंद्र बनाने का आह्वान किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत