न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बजरी माफिया की सरकार के साथ मिलीभगत, चंदा लेते होंगे: गहलोत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बजरी माफिया की सरकार के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया, SI भर्ती में हो रही देरी पर सरकार को फटकार लगाई और बीजेपी के सिंदूर बांटने वाले जुमलों पर निशाना साधा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 7:07:09

बजरी माफिया की सरकार के साथ मिलीभगत, चंदा लेते होंगे: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजरी माफिया, SI भर्ती समेत कई अहम मुद्दों पर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। जोधपुर में बजरी माफिया के हमले में एक कॉन्स्टेबल की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि बजरी माफिया इतना सशक्त हो गया है कि सरकार कुछ भी करने की स्थिति में नहीं है। गहलोत ने आरोप लगाया कि सरकार में हिम्मत ही नहीं बची कि वे बजरी माफियाओं पर लगाम लगा सकें, जिसका मतलब साफ है कि बजरी माफिया और सरकार के बीच मिलीभगत है।

जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि बजरी की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान भी इस पर रोक लगाने की कोशिश की गई थी और इसमें कोई संदेह नहीं कि वे पूरी ईमानदारी से प्रयासरत थे। पर आज जब वे देखते हैं तो यह साफ होता है कि जो भी प्रयास किए जाते हैं, उनके पीछे सरकार की मिलीभगत जरूर होती है।

अशोक गहलोत अब ‘अशोक सर’ कहलाने लगे हैं, उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोग मुझे ‘अशोक गहलोत’ के बजाय ‘अशोक सर’ कहने लगे हैं। हाल ही में जब वे जोधपुर गए तो बच्चे उनके साथ दौड़ते हुए ‘अशोक सर’ कहने लगे। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खुला है, जहां पढ़ने वाले बच्चे उन्हें अब ‘अशोक सर’ के नाम से जानते हैं। यह बदलाव एक बड़ी बात है।

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के विषय में गहलोत ने कहा कि इस मामले में सरकार की पोल खुल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की कोशिश की, स्टाफ की संख्या घटा दी और लगभग एक हजार स्कूल बंद करने की योजना थी, लेकिन सरकार की यह योजना सफल नहीं हो पाई।

SI भर्ती को लेकर गहलोत ने कहा कि जो भी फैसला करना है, तुरंत करें और भर्ती प्रक्रिया को अधर में लटकाए नहीं रखें। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, अगर कहीं पेपर लीक या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दोषियों को जेल भी जाना चाहिए। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, बस काम हो और भर्ती लंबित न रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अब सिंदूर बांटने की बात करते हैं, वे वे ही लोग हैं जिन्होंने पहले गणेशजी को दूध पिलाया था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ एक बार दूध पिलाने से काम चल जाएगा? नियमित रूप से पूजा और कामकाज में लगाव जरूरी है। गहलोत ने कहा कि पहले लोग घरों से निकलकर दूध देने लगे थे, लेकिन अब केवल जुमलों से काम चलाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार और बीजेपी का जनाधार धीरे-धीरे गिर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका