न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा में विधायक बालमुकुंद आचार्य का रास्ता रोकने की कोशिश, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

कोटा में विधायक बालमुकुंद आचार्य का रास्ता रोकने की कांग्रेस की कोशिश, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के दौरान बड़गांव के पास हुई घटना और पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 29 May 2025 6:56:04

कोटा में विधायक बालमुकुंद आचार्य का रास्ता रोकने की कोशिश, कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

कोटा: जयपुर के हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटा में उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। गुरुवार को बालमुकुंद आचार्य महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में शामिल होने कोटा आ रहे थे, तभी बड़गांव के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम करने की योजना बनाई।

पुलिस को इस विरोध प्रदर्शन की पूर्व सूचना थी, जिसके चलते भारी पुलिस बल पहले से ही मौके पर तैनात कर दिया गया था। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोकने का प्रयास किया, उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया। करीब आधे घंटे बाद बालमुकुंद आचार्य उस मार्ग से सुरक्षित गुज़र गए।

एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोककर व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की थी। समय रहते हमें इसकी सूचना मिल गई थी और पुलिस ने उन्हें मौके से हटाकर हिरासत में ले लिया। अभी तक इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। अगर थाने पर कोई बड़ा घटनाक्रम होता है, जैसे कि अनशन या अन्य विरोध, तो मामला दर्ज किया जा सकता है।"

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता विपिन बरथुनिया और नीरज शर्मा कर रहे थे। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तो कांग्रेसी हटने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान विपिन बरथुनिया ज़मीन पर लेट गए। पुलिस ने उन्हें खींचकर हिरासत में लिया और वैन में बैठाकर थाने भेजा।

बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नांता थाने पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस जबरन उनके खिलाफ केस दर्ज कर रही है। इसके कुछ समय बाद कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी भी थाने पहुंचे और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच हुई घटना पर चर्चा की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?