न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ: 11वीं के छात्र ने दोस्त को मार डाला, गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो चुराकर कर रहा था ब्लैकमेल, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 11वीं के एक छात्र ने अपने ही दोस्त की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। मामला एक नाबालिग छात्र के मोबाइल से उसकी गर्लफ्रेंड की निजी तस्वीरें चोरी करने और ब्लैकमेल करने से जुड़ा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Dec 2024 5:10:05

मेरठ:  11वीं के छात्र ने दोस्त को मार डाला, गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो चुराकर कर रहा था ब्लैकमेल,  क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 11वीं के एक छात्र ने अपने ही दोस्त की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। मामला एक नाबालिग छात्र के मोबाइल से उसकी गर्लफ्रेंड की निजी तस्वीरें चोरी करने और ब्लैकमेल करने से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र की गर्लफ्रेंड ने शिकायत की थी कि मृतक अभिनव (16) उसकी निजी तस्वीरें चुराकर उसे मिलने के लिए मजबूर कर रहा था। इस पर आरोपी ने अपने दोस्त को कोचिंग के बहाने काली नदी के पास बुलाया और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

गुमशुदगी दर्ज, सख्ती के बाद हुआ खुलासा

अभिनव के पिता सुनील कुमार, जो किराना व्यापारी हैं ने बताया कि शनिवार को उनका बेटा कोचिंग के लिए घर से निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। जब मोबाइल बंद मिला, तो परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे, जहां पता चला कि उस दिन कोचिंग की छुट्टी थी। इसके बाद कंकरखेड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अभिनव के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए उसके दोस्त को हिरासत में लिया। पहले आरोपी गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

काली नदी किनारे मिला शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने काली नदी के किनारे से अभिनव का शव बरामद किया। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला और सिर पर हथौड़े के गंभीर वार के निशान थे। कुछ हिस्सों को जानवरों ने भी नुकसान पहुंचाया था। शव देखकर परिजनों की हालत बिगड़ गई। अभिनव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मां कविता और छोटी बहन आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार मूल रूप से लिसाड़ी गांव का रहने वाला है और पिछले 9 साल से वर्णिका कॉलोनी में किराना की दुकान चलाता है।

पुलिस का बयान

SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना का कारण निजी तस्वीरों की चोरी और ब्लैकमेलिंग है। आरोपी छात्र ने पहले से साजिश रचकर घटना को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल