न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के रामबन में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और भूस्खलन से तबाही, 3 की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया

जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में तेज़ बारिश, ओलावृष्टि और भूस्खलन से भारी तबाही। धर्म कुंड गांव सबसे अधिक प्रभावित, 3 लोगों की मौत, 40 से अधिक घर क्षतिग्रस्त। 100+ ग्रामीण सुरक्षित रेस्क्यू, NH-44 बाधित।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 2:08:42

जम्मू-कश्मीर के रामबन में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और भूस्खलन से तबाही, 3 की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया

जम्मू-कश्मीर के रामबन ज़िले में रविवार को अचानक आई प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ हुए भूस्खलन से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे धर्म कुंड गांव सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ। इस आपदा में अब तक तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत की बात यह है कि 100 से ज़्यादा ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रामबन में बीती रात भयंकर ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ कई इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) कई जगहों पर बाधित हो गया। उन्होंने कहा कि वे लगातार रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी के संपर्क में हैं और ज़िला प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित राहत कार्यों की सराहना की।

डॉ. सिंह ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जा रही है, जिसमें आर्थिक मदद से लेकर पुनर्वास तक की व्यवस्था शामिल है। यदि ज़रूरत पड़ी तो सांसद निधि से व्यक्तिगत तौर पर भी सहयोग किया जाएगा।

धर्म कुंड गांव में पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बारिश के बावजूद राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। भूस्खलन और मडस्लाइड की घटनाओं के कारण नाशरी से बनिहाल तक हाईवे को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ

उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...

स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया

FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे

शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार

कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल

संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं

क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी

बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज

20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा

'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका