न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र से कोरोना पर आई राहत भरी खबर, पिछले 24 घंटे में 71,736 मरीज हुए ठीक

महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज सोमवार को राहत भरी खबर सामने आई है। महाराष्‍ट्र में 24 घंटे में पिछले दिनों से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Apr 2021 9:40:13

महाराष्ट्र से कोरोना पर आई राहत भरी खबर, पिछले 24 घंटे में 71,736 मरीज हुए ठीक

महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आज सोमवार को राहत भरी खबर सामने आई है। महाराष्‍ट्र में 24 घंटे में पिछले दिनों से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्‍ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 48 हजार 700 नए केस आए हैं। इसी अवधि में राज्‍य में कुल 534 मौत हुई हैं। वहीं मुंबई में रिकवरी रेट बढ़कर 87% हो गया है। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 71,736 कोरोना मरीजों को अस्‍पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अब महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय केस 6,74,770 हो गए हैं। वहीं कुल कोरोना केस बढ़कर 43,43,727 हो गए हैं। राज्‍य में अब तक 65,284 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

वहीं अगर मुंबई की बात करें तो जारी आंकड़ों के अनुसार आर्थिक राजधानी में पिछले 24 घंटे में 3876 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। इसी अवधि में शहर में 70 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कोरोना से 6,31,527 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

कोरोना पर केंद्र की नई गाइडलाइन

उधर देश में बढ़ते संक्रमण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें बताया गया है कि कब लॉकडाउन लगाना है और कब कंटेनमेंट जोन बनाने हैं। एडवाइजरी में लिखा है कि राज्य सरकारों को लोगों के साथ सख्ती करनी होगी। किसी इलाके का पॉजिटिविटी रेट लगातार एक सप्ताह तक 10% आता है या कहीं अस्पतालों में 60% बेड भर जाते हैं तो वहां 14 दिन का लॉकडाउन जरूरी है। राज्यों को जिलों में छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाने की सलाह दी गई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि बड़े कंटेनमेंट जोन बनाने से बचना चाहिए। जरूरत पड़े तो पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही यह कदम उठाएं। पहले पता कर लें कि कितनी बड़ी आबादी में संक्रमण फैला है और कितने इलाके को बंद किया जाना है। गृह मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन लगाने से पहले एक फ्रेमवर्क तैयार करें, ताकि लॉकडाउन लगाने का मकसद पूरा हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज