न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: मांगलियावास में विवाहिता की हत्या का खुलासा, प्रेमिका के लिए गर्भवती पत्नी का गला घोंटा

अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय शोभा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति शिवजी गुर्जर को गिरफ्तार किया। हत्या के पीछे प्रेमिका रेखा का दबाव था। आरोपी ने पहले हत्या को आत्महत्या और हार्ट अटैक का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:39:25

अजमेर: मांगलियावास में विवाहिता की हत्या का खुलासा, प्रेमिका के लिए गर्भवती पत्नी का गला घोंटा

अजमेर/मांगलियावास। अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के ग्राम डोडियाना में एक विवाहिता की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 24 वर्षीय शोभा देवी की हत्या उसी के पति शिवजी गुर्जर ने गला घोंटकर की थी, ताकि वह अपनी प्रेमिका के साथ जीवन बिता सके।

हालांकि आरोपी ने पहले शोभा की मौत को हार्ट अटैक और फिर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की सूझबूझ ने हत्या की सच्चाई उजागर कर दी।

हत्या की वजह: प्रेमिका का दबाव

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीपक कुमार ने बताया कि मृतका शोभा देवी का शव 14 अप्रैल 2025 को पति के घर की छत पर मिला था। गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका जताई गई। मृतका के पिता अमराराम ने अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने दामाद शिवजी गुर्जर पर प्रेमिका रेखा के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया।

शिवजी और रेखा की मुलाकात पांच साल पहले एक मंदिर में हुई थी और तभी से दोनों के बीच अवैध संबंध थे। रेखा लगातार शिवजी पर पत्नी को हटाने का दबाव बना रही थी, जिससे वह शादी कर सके।

हत्या की रात क्या हुआ?

13 अप्रैल की रात, शिवजी ने अपने परिवार को भजन संध्या में जाने का बहाना बताया और रात करीब साढ़े बारह बजे घर लौटा। छत पर सो रही गर्भवती पत्नी शोभा को बातचीत के बहाने जगाया और मौका पाकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद, उसने परिवार और ससुराल वालों को भ्रमित करने के लिए हार्ट अटैक और आत्महत्या की झूठी कहानियां गढ़ीं।

पुलिस की कार्रवाई

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद शिवजी से कड़ाई से पूछताछ की गई। अंततः उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने शिवजी के साथ-साथ उसकी प्रेमिका रेखा को भी जेठाना के पास मोड़ी नाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है।

कानूनी धाराएं और आगे की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?