Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तलाक की बात पर उखड़ीं सोनाक्षी ने ऐसे की बोलती बंद, जैकलीन-नील नितिन की ‘है जुनून’ का इस दिन से लें मजा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर खान के साथ शादी की थी। दोनों के धर्म अलग-अलग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:13:57

2 News : तलाक की बात पर उखड़ीं सोनाक्षी ने ऐसे की बोलती बंद, जैकलीन-नील नितिन की ‘है जुनून’ का इस दिन से लें मजा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर खान के साथ शादी की थी। दोनों के धर्म अलग-अलग हैं, ऐसे में इस इंटरफेथ मैरिज को लेकर कपल को खूब ट्रॉल किया गया। यहां तक की शादी का एक साल पूरा होने वाला है फिर भी सोशल मीडिया यूजर्स बाज नहीं आ रहे और वे दोनों को लगातार निशाना बना रहे हैं। सोनाक्षी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं और वह कई दफा ऐसे लोगों को करारा जवाब दे चुकी हैं। अब एक बार फिर सोनाक्षी ने एक ट्रॉल को फटकार लगाई है, जो उनके तलाक की बात कर रहा था।

दरअसल सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में एक साथ बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। इसकी तस्वीर और वीडियो दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए हैं। कई फैंस ने ये देख कपल पर जमकर प्यार लुटाया, जबकि कुछ ने उनके लिए गलत बातें लिखीं। एक यूजर ने हद ही कर दी और कमेंट करते हुए लिखा, “तुम्हारा तलाक तुम्हारे बहुत करीब है।” सोनाक्षी के लिए यह बात बर्दाश्त के बाहर थी तो ऐसे में उन्होंने उस व्यक्ति को सबक सिखाने की ठानी। सोनाक्षी ने एक तगड़ी बात कहके ट्रॉलर की बोलती बंद कर दी। ट्रॉलर ने शायद ऐसी कल्पना भी नहीं की थी।

सोनाक्षी ने लिखा, “पहले तेरी मम्मी-पापा करेंगे, फिर हम। वादा।” सोनाक्षी के कमेंट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस रिश्ते को शादी के अटूट संबंध में बदल डाला। दोनों काफी एंजॉय भी कर रहे हैं। वे कई दफा हनीमून पर विदेश जा चुके हैं, जहां से वे अपने प्यारे पलों की झलकियां दिखाते रहते हैं। दोनों सभी त्योहारों का भरपूर मजा उठा रहे हैं, चाहे वो हिंदुओं के हो या मुस्लिमों के।

OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी वेब सीरीज ‘है जुनून’

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस कई सालों से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। जैकलीन को लेकर फैंस में अलग ही प्रकार का क्रेज दिखता है। अब जैकलीन ने अपनी नई वेब सीरीज 'है जुनून' का ऐलान कर दिया है। इसमें जैकलीन की जोड़ी पहली बार एक्टर नील नितिन मुकेश के साथ बनी है। दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।

सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। सीरीज ठीक एक महीने बाद 17 मई को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने यह कंफर्म करते हुए लिखा, “जिद्द और जुनून की जंग में केवल महानतम ही जीतेगा।” सीरीज का पहला प्रोमो वीडियो भी सामने आ गया है। इसमें जैकलीन और नील नितिन समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

जैकलीन की पिछली फिल्म 'फतेह' थी। इसमें उनके अपोजिट एक्टर सोनू सूद थे। फिल्म में जैकलीन की एक्टिंग की सराहना तो हुई लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। हाल ही जैकलीन की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिससे एक्ट्रेस को बड़ा सदमा लगा था।

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका