न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या रात में फ्रिज बंद करना बिजली बचाने का सही तरीका है? समझें

गर्मी में बिजली बचाने के लिए लोग अक्सर रात में फ्रिज बंद कर देते हैं, लेकिन क्या यह तरीका सही है? जानें फ्रिज बंद करने से होने वाले संभावित नुकसान और बिजली बचाने के बेहतर उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 10:26:31

क्या रात में फ्रिज बंद करना बिजली बचाने का सही तरीका है? समझें

गर्मियों में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे घरों में बिजली की खपत भी बढ़ने लगती है, और नतीजतन बिजली बिल भी आसमान छूने लगता है। यही वजह है कि आम लोग बिजली बचाने के हर संभव उपाय खोजने लगते हैं। कई लोग रात को बिजली की बचत के लिए फ्रिज बंद कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई रात में फ्रिज बंद करने से बिजली बचती है या यह आदत आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है?

बिजली बचाना अच्छी बात है लेकिन सोच-समझकर

बिजली की बचत करना एक अच्छी आदत है, इससे न सिर्फ पर्यावरण को फायदा होता है बल्कि आपके बिजली बिल में भी कमी आती है। लेकिन हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में कटौती करना सही नहीं होता। गर्मियों में एसी और कूलर के बाद सबसे ज्यादा बिजली खर्च करने वाला उपकरण होता है रेफ्रिजरेटर। ऐसे में लोग सोचते हैं कि रात को फ्रिज बंद करके बिजली की बचत की जा सकती है। हालांकि, ये तरीका आपके लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

क्यों नहीं करना चाहिए फ्रिज बंद?

रात में फ्रिज बंद करने पर शुरुआत में 4 से 5 घंटे तक अंदर ठंडक बनी रहती है। लेकिन इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। तापमान बढ़ते ही फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे खाना जल्दी खराब हो सकता है और अगर आप ऐसा भोजन खा लेते हैं तो इससे पेट खराब होना, फूड पॉइजनिंग या अन्य बीमारियां हो सकती हैं। इसका मतलब ये कि कुछ पैसों की बचत के चक्कर में आपको डॉक्टर और दवाइयों पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

कब कर सकते हैं फ्रिज बंद?

फ्रिज को बंद करने की सलाह केवल एक ही परिस्थिति में दी जाती है – जब आप कई दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हों। ऐसे में फ्रिज बंद करना समझदारी हो सकती है, लेकिन उससे पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि फ्रिज के अंदर कोई ऐसा सामान न हो जो बिना कूलिंग के जल्दी खराब हो सकता है। बेहतर होगा कि फ्रिज खाली कर दिया जाए या किसी जरूरतमंद को वह सामान बांट दिया जाए।

कैसे करें बिजली की बचत बिना नुकसान के?

अगर आपका फ्रिज कम एनर्जी रेटिंग वाला है तो बेहतर यह होगा कि आप इसे अपग्रेड कर दें। आजकल बाजार में 5-स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर उपलब्ध हैं जो कम बिजली की खपत करते हैं और लंबे समय में आपके बिजली बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। नए तकनीक वाले ये फ्रिज स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं जो पावर सेविंग को और आसान बना देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत