Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हुमा के साथ वायरल हुए वीडियो से आहत बाबिल ने कही यह बात, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से विवाद में आईं अपूर्वा ने छोड़ा घर

दिग्गज अभिनेता रहे दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता को फॉलो करते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। इन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:58:14

2 News : हुमा के साथ वायरल हुए वीडियो से आहत बाबिल ने कही यह बात, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से विवाद में आईं अपूर्वा ने छोड़ा घर

दिग्गज अभिनेता रहे दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी अपने पिता को फॉलो करते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। इन दिनों वे अपनी फिल्म ‘लॉग आउट’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह 18 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। अमित गोलानी के डायरेक्शन में बनी इस साइबर थ्रिलर फिल्म में बाबिल के साथ रसिका दुग्गल, गंधर्व दीवान और निमिषा नायर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस बीच हाल ही में बाबिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे वो थोड़े निराश हैं। अब एक इवेंट में बाबिल ने कैमरों के सामने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।

दरअसल 14 अप्रैल को मुंबई में एक चैरिटी कॉस्ट्यूम पार्टी का आयोजन हुआ था, जिसमें बाबिल और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी शामिल हुए थे। पार्टी के बाद दोनों के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें बाबिल कुछ भावुक अंदाज में हुमा से सवाल करते दिखाई दिए। इस पर हुमा ने जवाब दिया कि वो बाद में बात करेंगी। कैमरे में जाते-जाते हुमा बोलीं, ‘मैं इस लड़के को थप्पड़ मारना चाहती हूं।” यह बात रिकॉर्ड हो गई, जिसने यूजर्स नाराज हो गए। कुछ लोगों ने हुमा पर गुस्सा निकाला, तो कुछ को समझ नहीं आया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

बाबिल यह वीडियो सामने आने से आहत हो गए। अब मुंबई में आयोजित एक दूसरे इवेंट में जब बाबिल मीडिया के सामने आए, तो उन्होंने फोटो खिंचवाने के बाद पत्रकारों से कहा, “परसों आपने बहुत गलत किया…वो जो वीडियो था, बहुत अजीब था…बहुत बुरा लगा सच में।” बाबिल की ये बात सुन वहां मौजूद कुछ फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी भी मांगी। इस बीच बाबिल ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में इंडस्ट्री में आने वाली कठिनाइयों और उनका सामना करने के बारे में बात की।

अभिनेता ने कहा कि मैं इस इंडस्ट्री में पूरे दिल से अपनी बाहें खोलकर आया था। लेकिन इतने कमय समय में ही इसने मुझे एक व्यक्ति के रूप में वास्तव में काफी हद तक तोड़ दिया। हालांकि अब मैं टूटा नहीं, लेकिन हां, इसने मुझे बहुत चोट पहुंचाई है और मैंने बहुत दर्द और बहुत सारी चिंताओं का सामना किया। उल्लेखनीय है कि बाबिल कई दफा सोशल मीडिया पर काफी इमोशनल पोस्ट शेयर करते हैं, जिन्हें देख फैंस चिंतित हो जाते हैं।

अपूर्वा मखीजा ने मुंबई वाला घर छोड़ते हुए शेयर की फोटो

यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपूर्वा ने एक व्लॉग शेयर कर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के इस शो का पूरा किस्सा बताया था। अब अपूर्वा ने अपना मुंबई वाला घर छोड़ दिया है। अपूर्वा ने इंस्टाग्राम से अपना सारा पिछला कंटेंट डिलीट कर दिया। अब उन्होंने एक फोटो शेयर की है। इसमें दिख रहा है कि वह मुंबई वाले अपार्टमेंट से जा रही हैं। उन्होंने एक घर की तस्वीर शेयर की, इसमें कम रोशनी, कार्डबोर्ड बॉक्स और सफाई का सामान दिख रहा है।

उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया, “एक युग का अंत।” इससे पहले अपूर्वा ने 9 अप्रैल को अपना पहला व्लॉग शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने बताया कि समय के शो में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद से उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए। उन्हें कई मुश्किलों का समाना करना पड़ा। इन सबके कारण उन्हें सोशल मीडिया भी बंद करना पड़ा था। अपूर्वा ने कहा कि शो पर जाना उनका सपना था लेकिन काफी टाइम तक उन्हें समय का कॉल नहीं आया था। शो में मुझे ज्यादा दुख जब हुआ तब मेरे माता-पिता को गलत बोला जा रहा था।

मुझे बहुत दुख है। मुझे भी अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए था। मैंने अपना सबक सीख लिया है और मैं वादा करती हूं कि मैं कभी ऐसा नहीं करूंगी। उल्लेखनीय है कि समय ने 8 फरवरी को अपने यूट्यूब चैनल पर शो का एक एपिसोड अपलोड किया था। इसमें यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया और अपूर्वा ने पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर भद्दी बातें कही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका