न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ईशान-भूमि की सीरीज ‘द रॉयल्स’ इस दिन होगी रिलीज, इसलिए टली ‘द दिल्ली फाइल्स’ की रिलीज डेट

एक्टर ईशान खट्टर और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की अपकमिंग वेब सीरीज 'द रॉयल्स' का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 1:57:47

2 News : ईशान-भूमि की सीरीज ‘द रॉयल्स’ इस दिन होगी रिलीज, इसलिए टली ‘द दिल्ली फाइल्स’ की रिलीज डेट

एक्टर ईशान खट्टर और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की अपकमिंग वेब सीरीज 'द रॉयल्स' का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। इसके डायरेक्टर प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना हैं। इसमें जीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, विहान समत, काव्या त्रेहन, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक की भी अहम भूमिकाएं हैं। इसकी कहानी मोरपुर में सेट की गई है जहां एक शाही परिवार बिना किसी शाही दौलत के रहता था। जब भूमि उनकी जिंदगी में आती है तो उनकी लाइफ नया मोड़ लेती है।

उनकी इस शाही लाइफ को ठीक करना भूमि का एकमात्र उद्देश्य बन जाता है। हालांकि मोरपुर पैलेस के कंगाल राजकुमार को संभालना जितना कहा गया है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल लगता है। जब राजकुमार की शानदार दुनिया एक आम लड़की से टकराती है तो सबकुछ बदल जाता है। अहंकार टकराता है और दोनों में रोमांस होता है। इसका प्रीमियर 9 मई को नेटफ्लिक्स पर होगा। नेटफ्लिक्स ने एक पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस की और लिखा, “एक जिद्दी राजकुमार एक गर्लबॉस आमकुमारी से मिलता है रॉयल मेस, या शाही लव स्टोरी? द रॉयल्स देखें, 9 मई को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”

इस सीरीज को नेहा वीना शर्मा ने लिखा है। प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के बैनर तले निर्मित सीरीज में भूमि वर्क पोटैटो की सीईओ सोफिया शेखर का रोल प्ले कर रही हैं और ईशान पार्टी प्रिंस अभिराज सिंह के रूप में नजर आएंगे। क्रिएटर रंगीता प्रीतीश नंदी और इशिता प्रीतीश नंदी ने कहा कि ‘द रॉयल्स’ के साथ हमने एक ऐसा रोमांस क्रिएट किया है, जो महलों और भारतीय राजघरानों के ओल्ड-वर्ल्ड चार्म को कांच की दीवारों वाले बोर्डरूम और मॉर्डन रियलिटी के साथ दिखाता है जहां प्यार करना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

bhumi pednekar,actress bhumi pednekar,ishaan khatter,actor ishaan khatter,bhumi ishaan,the royals,vivek agnihotri,the delhi files,vivek the delhi files,war 2,coolie

पहले 15 अगस्त को रिलीज होनी थी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग मूवी ‘द दिल्ली फाइल्स’ लगातार सुर्खियों में है। अब इसकी रिलीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। यह फिल्म पहले इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है। विवेक ने हाल ही में DNA के साथ बातचीत में देरी की वजह बताई। विवेक ने कहा कि हमने पिछले साल 15 अगस्त की डेट फिक्स की थी, लेकिन हमारे प्रोडक्शन डिजाइनर रजत पोद्दार का निधन हो गया, जिससे शेड्यूल बिगड़ गया। अब हम थोड़े पीछे चल रहे हैं। मेरे लिए डेट से ज्यादा फिल्म मायने रखती है।

अगर 15 अगस्त को रिलीज न भी हुई, तो उसके आस-पास आएगी। रिलीज में ज्यादा देरी नहीं होगी। रिलीज में देरी का एक और कारण सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 अगस्त को एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में पहुंच रही है। इसके अलावा सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी ‘कूली’ भी इसी दिन थिएटर्स में दस्तक देगी। कहा जा रहा है कि ऐसी बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए विवेक ने डेट बदलने का फैसला लिया है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म के टाइटल के ऐलान के बाद से इसको लेकर विवाद चल रहा है। बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्मों के जरिए सच्ची कहानियां दिखाने वाली विवेक की फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी