Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Motorola ने भारत में लॉन्च किया पहला लैपटॉप, AI फीचर्स, OLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग से है लैस; जानें कीमत

Motorola ने भारत में अपना पहला लैपटॉप Moto Book 60 लॉन्च किया है, जिसमें OLED डिस्प्ले, Intel Core प्रोसेसर, 32GB RAM, 1TB SSD और 65W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। जानें कीमत और बिक्री की तारीख।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 10:12:01

Motorola ने भारत में लॉन्च किया पहला लैपटॉप, AI फीचर्स, OLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग से है लैस; जानें कीमत

स्मार्टफोन के लिए जानी जाने वाली टेक कंपनी Motorola ने अब भारतीय लैपटॉप बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी ने अपना पहला लैपटॉप Moto Book 60 के नाम से लॉन्च किया है। इस लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत है इसकी OLED डिस्प्ले, जो यूजर्स को बेहतरीन व्यूइंग अनुभव देती है। दो आकर्षक रंगों में पेश किए गए इस लैपटॉप को 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और बाकी डिटेल्स।

Moto Book 60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Moto Book 60 लैपटॉप Windows 11 Home ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 14 इंच की 2.8K OLED डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR जैसे फीचर्स के साथ आती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Intel Core 7 240H और Intel Core 5 210H प्रोसेसर के विकल्प दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटीग्रेटेड इंटेल ग्राफिक्स दिया गया है। इस लैपटॉप में 32GB तक DDR5 रैम और 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है, जो इसे तेज और पावरफुल बनाती है।लैपटॉप में 1080p वेबकैम, Dolby Atmos साउंड टेक्नोलॉजी, 2W डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड क्वालिटी भी देखने को मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth v5.4, दो USB Type-A 3.2 Gen 1 पोर्ट्स, दो USB Type-C 3.2 Gen 1 पोर्ट्स, HDMI पोर्ट, DisplayPort 1.4, 3.5mm ऑडियो जैक और microSD कार्ड स्लॉट मौजूद हैं। 1.39 किलोग्राम वजन वाले इस लैपटॉप में 60W बैटरी दी गई है, जिसे 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें कई AI फीचर्स भी मिलते हैं जो स्मार्ट यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।
Moto Book 60 की भारत में कीमत

- Intel Core 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की वास्तविक कीमत ₹69,999 है, लेकिन इसे स्पेशल लॉन्च प्राइस ₹61,999 में खरीदा जा सकता है।
- Intel Core 7 प्रोसेसर वाला 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹74,990 रखी गई है।
- जबकि 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹78,990 है, लेकिन इसपर लॉन्च ऑफर के तहत यह ₹73,999 में उपलब्ध होगा।

यह लैपटॉप दो रंगों में मिलेगा — Bronze Green और Wedge Wood। इसकी बिक्री 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

किससे होगा मुकाबला?

Motorola के इस नए लैपटॉप का सीधा मुकाबला कुछ प्रमुख ब्रांड्स से होगा, जैसे:

- HP Pavilion 14 X360 MSO (कीमत ₹78,990)
- Acer Nitro V AMD Ryzen 7 (कीमत ₹70,990)
- Samsung Galaxy Book4 (कीमत ₹62,990)

इन सभी लैपटॉप्स को देखते हुए, Moto Book 60 अपनी दमदार स्पेसिफिकेशंस और आकर्षक कीमत के चलते बाज़ार में मजबूत दावेदारी पेश करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology