न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वजन घटाने को लेकर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड में फिल्ममेकर करण जौहर की शख्सियत कुछ ऐसी है कि खबरें हमेशा उनके इर्द-गिर्द घूमती रहती हैं। कभी बात करण की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 7:28:13

2 News : वजन घटाने को लेकर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड में फिल्ममेकर करण जौहर की शख्सियत कुछ ऐसी है कि खबरें हमेशा उनके इर्द-गिर्द घूमती रहती हैं। कभी बात करण की फिल्मों की होती है, तो कभी उनके कमेंट्स सबका ध्यान खींच लेते हैं। करण अपनी बातों को खुलकर रखते हैं। कुछ समय पहले जब करण एक अवार्ड फंक्शन में नजर आए थे, तो हर कोई उन्हें देख चौंक गया था। दरअसल करण बेहद दुबले-पतले दिख रहे थे और चीक बोन्स भी साफ नजर आ रही थीं। फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता में पड़ गए और पूछने लगे कि आखिर उन्हें क्या हुआ। अब करण ने वेट लॉस पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि वे एकदम ठीक हैं, उनकी हेल्थ अच्छी है।

करण ने यह भी बताया कि आखिर कैसे उन्होंने तेजी से काफी वजन कम किया और इसकी जरूरत क्यों पड़ी। उनका मानना है कि इससे पहले उन्होंने कभी खुद को लेकर बेहतर महसूस नहीं किया। न्यूज18 के मुताबिक करण ने कहा कि मैं एकदम बिल्कुल ठीक हूं। सेहत अच्छी है। लेकिन टेस्ट करवाने पर मुझे पता चला कि मुझे अपना ब्लड लेवल ठीक करने की जरूरत है। करण ने कहा कि मैं दवाइयां खा रहा हूं, लेकिन जो इतना ज्यादा वजन घटा है, वह दिन में एक टाइम खाना खाने की वजह से घटा है।

मैं डाइट पर था, जिसमें दिन में सिर्फ एक ही बार खाना था। इसके अलावा मैंने पेडलबॉल खेली और स्वीमिंग भी की, जिससे वजन घटाने में और मदद मिली। मैंने हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वजन घटाया और वेट लॉस के लिए हेल्दी तरीके अपनाए। मेरी फैंस से अपील है कि वे सिर्फ हेल्दी खाना खाएं और उतना ही खाएं जितनी भूख हो। लालच न करें। उल्लेखनीय है कि हाल ही के दिनों में रैपर बादशाह और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी काफी वजन घटा लिया है। उन्हें देखकर भी हर कोई दंग रह गया। बता दें करण कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। उनका ओटीटी पर आने वाला ‘कॉफी विद करण’ शो भी काफी चर्चित रहता है।

karan johar,filmmaker karan johar,karan johar weight loss,karan johar films,karan diet,aamir khan,genelia deshmukh,raid 2,sitare zameen per

आमिर खान और जेनेलिया की फिल्म ‘सितारे जमीन के’ ट्रेलर को लेकर भी आई अपडेट

सुपरस्टार आमिर खान लंबे समय से अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना हैं। फिल्म में रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख भी हैं। पहले ये फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर पोस्टपोन कर दी गई। अब जो अपडेट सामने आई है उसके अनुसार आमिर ने अपनी इस फिल्म को 20 जून को रिलीज करने का फैसला किया है। इसके अलावा ट्रेलर को लेकर भी अपडेट है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया कि आमिर ने 20 जून को फिल्म को रिलीज करने का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर उन्हें दो हफ्तों का समया मिलेगा। दो हफ्ते तक कोई भी दूसरी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में यह बंपर कमाई कर सकती है। फिल्म की एडिटिंग का काम पूरा हो चुका है और अब आमिर इसकी मार्केटिंग पर फोकस करेंगे यानी थिएटर तक ऑडियंस को कैसे लाया जाए, वो इस पर काम करेंगे। मार्केटिंग प्लान भी फाइनल है।

आमिर को फिल्म के कंटेंट पर पूरा भरोसा है। इसमें हंसी, इमोशन, ड्रामा है। रिपोर्ट में कहा गया कि फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ के साथ रिलीज होगा। ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होने वाली है, जिसमें अजय के साथ रितेश भी हैं। आमिर की पिछली फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी