न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में तनाव, परिजनों की मांग – 'मौत के बदले मौत चाहिए'

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध। पुलिस ने जांच शुरू की, इलाके में तनाव के बीच भारी सुरक्षा तैनात।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 8:55:59

दिल्ली: सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में तनाव, परिजनों की मांग – 'मौत के बदले मौत चाहिए'

राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार को एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल किशोर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना सीलमपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच में सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान को आधार बनाया जा रहा है।

परिजनों का आरोप – पहले भी छोड़ दिए गए थे आरोपी

मृतक की पहचान कुणाल के रूप में हुई है। उसकी मां परवीन ने बताया कि कुणाल दूध और समोसे लेने निकला था, लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें उसकी हत्या की सूचना मिली। परवीन ने साहिल और गुसरा नाम के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन दोनों को पहले भी पुलिस ने पैसे लेकर छोड़ दिया था। परवीन ने मीडिया से कहा, 'मेरा बेटा किसी से नहीं लड़ता था। उसे घेरकर मारा गया। लड़की भी साथ थी। पहले भी एक लड़की तमंचे के साथ पकड़ी गई थी लेकिन उसे छोड़ दिया गया। पुलिस कुछ नहीं करती। अब हमें मौत के बदले मौत चाहिए।' परिवार की एक और सदस्य भगवान देवी ने आरोप लगाया कि उनका पूरा परिवार आरोपियों के निशाने पर रहा है और अब तक उनके सात लोगों को मारा जा चुका है। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, बुलडोजर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और इलाके में चौपाल लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और "यूपी मॉडल" लागू करने की मांग की। परिजनों और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि लगातार अपराधों के कारण सीलमपुर में पलायन जैसी स्थिति बन रही है। स्थानीय निवासी राजेश, बंटी और कौशल मिश्रा ने कहा, "इलाके में गुंडों का आतंक बढ़ता जा रहा है और कुछ किरायेदारों की वजह से माहौल बिगड़ता जा रहा है। हम सनातन धर्म के लोग हैं और हमें टारगेट किया जा रहा है। बेटियों को खुलेआम छेड़ा जा रहा है। मकान बिक रहे हैं और लोग इलाका छोड़ने पर मजबूर हैं।" लोगों ने मांग की कि अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और इलाके को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराया जाए। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो यह इलाका बांग्लादेश, बंगाल या कश्मीर जैसी स्थिति में पहुंच जाएगा।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब