न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर में 1.3 गीगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन, सीएम बोले राजस्थान बनेगा देश का ऊर्जा केंद्र

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोकरण में रिन्यू पावर द्वारा स्थापित 1.3 गीगावाट पीक सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। इस परियोजना से राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भरता और रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए 'मेक इन इंडिया' का आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया और राज्य के निवेश के अवसरों पर भी चर्चा की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 8:06:11

जैसलमेर में 1.3 गीगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन, सीएम बोले राजस्थान बनेगा देश का ऊर्जा केंद्र

जैसलमेर/पोकरण। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जैसलमेर जिले के पोकरण में रिन्यू पावर द्वारा स्थापित 1.3 गीगावाट पीक सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार इसे साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र से न सिर्फ राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर बिजली भी उपलब्ध करवाई जा सकेगी। साथ ही, इस परियोजना के जरिए लगभग 1,500 लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

उन्होंने कहा, “सौर ऊर्जा सबसे स्वच्छ, टिकाऊ और सुलभ विकल्प है। अब समय आ गया है कि हर घर इस ऊर्जा को अपनाकर खुद को ऊर्जा उत्पादक बनाए।”

राजस्थान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान देश में सौर और अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन चुका है। केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा में पहला और कुल अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए राज्य को सम्मानित किया गया है। वर्तमान में 41,883 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजनाएं राज्य में विकसित की जा रही हैं, जिनमें लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है।

‘मेक इन इंडिया’ का आदर्श मॉडल

सीएम शर्मा ने बताया कि यह संयंत्र आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को साकार करता है, क्योंकि इसमें 100 प्रतिशत स्वदेशी सोलर मॉड्यूल्स और 90 प्रतिशत स्थानीय कंपोनेंट्स का उपयोग किया गया है।

निवेश के लिए उपयुक्त प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, मजबूत औद्योगिक ढांचा और कुशल कार्यबल इसे निवेश के लिए देश का एक प्रमुख गंतव्य बनाते हैं। राज्य में अनुमानित 142 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावनाएं हैं, और पश्चिमी राजस्थान में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है, जिससे 6,311 मेगावाट हरित ऊर्जा का उत्पादन संभव होगा।

2030 तक 500 गीगावाट का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवीकरणीय ऊर्जा के विजन का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जिसमें राजस्थान की भूमिका बेहद अहम होगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर, विधायक महंत प्रतापपुरी, छोटू सिंह भाटी और रिन्यू पावर के सीईओ सुमंत सिन्हा समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?